सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक
इंडियन आइडल फेम और लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण पहली बार होगा महानदी आरती का आयोजन रायपुर, /छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। सिरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरो पर है। सिरपुर महोत्सव में इस बार लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे। महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। सिरपुर महोत्सव में स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। […]
        


