Close

जिंदगी की दंगल हार गई ‘बबिता’ : ‘दंगल गर्ल’ सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

Advertisement Carousel

मुंबई। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बहुत कोशिशों के बाद भी डॉक्टर सुहानी को नहीं बचा सके। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उन्होंने कुछ दवाइयां खाई जिनका उनके शरीर पर गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले। उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरता गया जिसका उन्होंने लगातार इलाज करवाया लेकिन वो रिकवर नहीं हो पाईं।



सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद में होना है। उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन फिल्म जगत में हर कोई उनके निधन की खबर सुन कर हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि अपने डॉयलॉगों से सबका दिल जीतने वाली छोटी बबीता इतनी जल्दी दुनिया छोड़ गईं। सुहानी ने 10-11 साल की छोटी सी उम्र में ही बॉलीवुड की दंगल फिल्म से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद भी किया गया था। एक्टिंग के अलावा उन्हें सिंगिंग और डांसिंग का काफी शौक था। लेकिन अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरी करने के लिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। वो इंस्टाग्राम पर भी खासी एक्टिव नहीं थीं इसलिए उनके हेल्थ से जुड़ी खबर पहले नहीं आ पाई।

scroll to top