BREAKING : भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी…

रायपुर।  छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव से पहले चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है. भाजपा ने भिलाई सहित बालोद, धमतरी व रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बदल दिए हैं. जारी सूची में पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है. देखें लिस्ट-

बॉयफ्रेंड के साथ पिता ने पकड़ा तो बेटी ने रेप केस में फंसाया, 12 साल बाद कोर्ट से मिला इंसाफ

मध्य प्रदेश। भोपाल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता – पुत्री के रिश्तों की ऐसी कहानी सामने आई जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि रिश्तों की कोई कद्र नहीं बची है। एक लड़की ने प्रेमी के बहकावे में आकर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा दिया। कोर्ट ने पिता को आजीवन कारावास की सजा भी सुना दी। पिता 12 साल से जेल की सलाखों के पीछे है। अब जाकर हाईकोर्ट ने भोपाल जिला कोर्ट का फैसला निरस्त करते हुए पिता को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने बेटी के द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को […]

पूर्व विधायक का बड़ा बयान…ED और IT को टूल के रूप में उपयोग कर रही बीजेपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (आईटी) की बड़ी छापेमारी कार्रवाई पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी और आईटी को टूल के रूप में उपयोग कर रही है. नेताओं के साथ उनके व्यापारी दोस्तों को भी परेशान किया जा रहा है. चुनाव से पहले ही बीजेपी को क्यों याद आती है समझ से परे है. इसके साथ ही विकास उपाध्याय ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने धान खरीदी को तारीख बढ़ाए जाने पर कहा कि बीजेपी ने सभी को धोखा दिया है. बीजेपी ने लुभाने वादे किए और धरातल पर उन्हें साबित कर नहीं दिखा पाई. […]

Budget 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नई संसद में पहला संबोधन, नारी शक्ति अधिनियम से लेकर राम मंदिर निर्माण तक गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। बजट सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रयान-तीन की सफलता, राम मंदिर निर्माण का सपना […]

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या..मानसिक रूप से था परेशान..

सुकमा। जिले में मंगलवार को CRPF के जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जवान का नाम रोशन सिंह बताया जा रहा है, जो सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। हालांकि सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, जवान रोशन सिंह बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला है, जो दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान रोशन सिंह मानसिक […]

पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को 14 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 78.7 करोड़ रुपये रुपये का जुर्माना

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को कोर्ट ने 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। इमरान खान की पत्नी के खिलाफ यह एक्शन तोशाखाना केस में हुआ है। अदालत ने इसके साथ ही इमरान खान और उनकी पत्नी दोनों को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर बहाल होने से रोक दिया है। अदालत ने उन पर 78.7 करोड़ रुपये रुपये का सामूहिक जुर्माना भी लगाया गया है। बुशरा बीबी आज कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं। एक दिन पहले ही मंगलवार (30 जनवरी) को पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने इमरान खान और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद को साइफर […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि..

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। माओवादियों के साथ जिला सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) में माओवादी मुठभेड़ में शहीद हुए 3 जवानों देवन सी, पवन कुमार और लांबधर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खम्हारडीह के विरासत अपार्टमेंट में बलवा करने वालों की पुलिस ने निकाली परेड, देखें तस्वीरें

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में कुछ बदमाश युवकों ने विरासत अपार्टमेंट में घुसकर कार की जेक से मारपीट और बलवा करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला है। बता दें कि राजधानी के खम्हारडीह इलाके के विरासत अपार्टमेंट में 26 जनवरी की आधी रात घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ कर एक व्यक्ति से कार की जेक से मारपीट कर आरोपी फरार हो गए थे। खम्हारडीह थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ए-404, विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन(57) ने शिकायत दर्ज कराया था कि 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खंभ मेन […]

CG IT RAID: पूर्वमंत्री अमरजीत भगत की अचानक बिगड़ी तबीयत, इस मामले में फंसे है भगत

रायपुर। प्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जमीन घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की तबियत बिगड़ गई है। इस सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पहुंचे है। जहां उनका इलाज जारी है। आपको बता दें कि, आज ही आयकर विभाग की टीम ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 10 से अधिक अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। जमीन घोटाले में फंसे है पूर्व मंत्री अमरजीत भगत आज इनकम टैक्स की टीम ने अमरजीत भगत के अम्बिकापुर निवास […]

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हेडक्वाटर में था तैनात

सुकमा। जिले में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जवान का नाम रोशन सिंह बताया जा रहा है, जो सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। हालांकि सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक जवान रोशन सिंह बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला है, जो दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है […]