आज का राशिफल 12 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज के दिन आप अपने परिवार के […]

आज का पंचांग 12 मार्च : जानिए फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

फुलेरा दूज का पर्व इस साल 12 मार्च, 2024 दिन मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है, जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। ऋतु – बसंत चन्द्र राशि – मीन सूर्योदय और […]

महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक प्रदर्शन ,बनाई गई मानव-श्रृंखला

रायपुर। स्कोप कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंस्टीट्यूट डुमरतालाब, रायपुर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयस्तंभ चौक से घड़ी चौक तक महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई, एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मरीन ड्राईव में सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया। छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को समाज में प्राप्त उपलब्धियों जैसे- टीचर, पायलट, नर्सिंग ब्रिगेडियर, डॉक्टर एवं वकील जैसे कैरेक्टर का प्रदर्शन कर लोगो को नारी सशक्तिकरण के बारे में समझाया गया। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रषंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और समाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया। स्कोप कॉलेज ऑफ नर्सिंग, समाजिक भागीदारी में हमेंषा आगे […]

IPS Transfer: राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी यशपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की महिला अधिकारी रत्ना सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.  

CG Transfer: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज शुक्ला राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी के अधीक्षक

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज शुक्ला को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नवीन पदस्थापना प्रदान की गई।

राज्य खेल अलंकरण समारोह- 2024 : राज्य के खेल प्रतिभाओं का 14 मार्च को होगा सम्मान

रायपुर। राज्य के खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्वीकृत 31 खेलो इण्डिया लघु केन्द्र, खेलो इंडिया सेन्टर, राज्य की सभी खेल अकादमियां एवं विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का 120 सेकेण्ड अवधि का वीडियो स्पॉट एच डी फॉरमेट में निर्माण कर 12 मार्च तक अनिवार्य रूप से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण को उपलब्ध कराने कहा गया है। ज्ञात हो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रारंभ की गई खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिलो में खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति दी गई है। इसमें […]

कृषक उन्नति योजना से जिले के 78 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

0 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का होगा भुगतान 0 जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम छुरा में गरियाबंद।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय अनुसार गरियाबंद जिले के किसानों को कल 12 मार्च को किसान उन्नति योजना की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अंतर्गत समर्थन मूल्य पर जिले के धान बेचने वाले 78 हजार 516 किसानों को 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से लगभग दोपहर 1.30 बजे उनके खाते में पहुंचेगी। इसी कड़ी में कल जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना का कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन छुरा में आयोजित की गई है, जिसके मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा […]

जानें क्या है CAA,किन लोगों को मिलेगा फायदा,4 साल बाद हुआ लागू

नेशनल न्यूज़। केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सीएए को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। जानें क्या है CAA गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। CAA सिर्फ उन देशों के अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने […]

Big Breaking: देश में आज से लागू हुआ CAA कानून, मोदी सरकार ने जारी की एडवाइज़री

नेशनल न्यूज़। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने का फैसला कर दी है। आज से ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो जाएगा। CAA के तहत 31 दिस्म्बर 2014 के पहले जो भारत में आए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंगाला देश के गैरमुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागारिकता मिलेगी। जिसमें हिन्दू, सिख, बौद्, जैन शामिल हैं। दरअसल, CAA संसद से पारित हुए करीब पांच साल बीत चुके हैं। अब केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सीएए को देश में लागू कर रही है।  

Byjus ने हेडक्वार्टर को छोड़कर बंद किए अपने सारे ऑफिस, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का दिया आदेश

  बिजनेस न्यूज़। संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं। सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है। निवेशकों के साथ विवाद में फंसी कंपनी अपने लगभग 20 हजार कर्मचारियों को वेतन बांटने में नाकाम रही थी। इसके बाद कॉस्ट कटिंग के चलते बायजू ने यह बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, बायजू ने बेंगलुरु के आईबीसी नॉलेज पार्क स्थित अपने हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर के सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं। सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं। सिर्फ बायजू के […]