आज का इतिहास 11 मार्च : आज ही के दिन WHO ने कोरोना को वैश्चिक महामारी घोषित किया था

वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में चीन से उठे कोरोना का बवंडर कुछ ही दिनों में हर तरफ तबाही मचाने लगा। 11 मार्च 2021 को विश्व में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना महामारी से पीड़ित होने की खबर आई थी। इससे ठीक एक वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था और पूरी मानव जाति के अस्तित्व पर मंडराते इस खतरे से मुकाबले के लिए दुनिया एकजुट हो गई थी। जनवरी 2020 में डब्ल्यूएचओ ने निमोनिया जैसा संक्रमण फैलने की जानकारी दी थी लेकिन इसके कारण अथवा निदान के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। भारत में 31 जनवरी को कोरोना […]

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया तक्षशिला रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण

  ० युवाओं के साथ परिचर्चा कर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दी शुभकामनाएं ० 750 सीटर सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे खुली रहेगी, अभी 550 विद्यार्थियों ने ली सदस्यता ० आज से रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे विद्यार्थी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी […]

जगार-2024 ’हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ,13 राज्यों के 130 हस्तशिल्पियों ने लगाए है स्टाल

० मुख्यमंत्री ने पांच सिद्धहस्त शिल्पियों को प्रदान किया राज्य स्तरीय पुरस्कार ० छत्तीसगढ़ हाट परिसर प्रदर्शनी का 19 मार्च तक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आज जगार-2024 ’हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित किए जा रहे है इस प्रदर्शनी में देश भर के 13 राज्यों के 130 हुनरमंद हस्तशिल्पियों ने स्टॉल लगाए है। 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न कलात्मक वस्तुओं, हथकरघा वस्त्र सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की स्टॉल लगाए गए है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। अतिथियों ने […]

मुख्यमंत्री ने किया कला केंद्र रायपुर का लोकार्पण, बच्चों और युवाओं को मिलेगा कला की 12 विधाओं का प्रशिक्षण

० कलाकारों को बेहतर अवसर मिलेगा: मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कला केन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केन्द्र में बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवन को एक सुन्दर कला केन्द्र भवन के रूप में विकसित किया गया है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन रायपुर के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने […]

आज का राशिफल 11 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, ”पंडित हर्षित शर्मा जी ” से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं – मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान […]

आज का पंचांग 11 मार्च : पंचांग से जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 11 मार्च 2024, सोमवार का दिन है, जिस पर फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार इस तिथि पर कई शुभ व अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं शुभ समय के विषय में। आज का पंचांग (Panchang 11 March 2024) फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त – सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर से 58 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से […]

बड़ी खबर :नवा रायपुर बनेगा आईटी कंपनियों का हब,90 हजार वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया में दो कंपनियां करेंगी काम

० सीएम साय और ओपी चौधरी कल दो आईटी कम्पनियों को संचालन हेतु सौपेंगे बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश ० 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार ० सीबीडी में आईटी इकाईयों के संचालन के लिए 2.80 लाख वर्गफीट रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 11 मार्च को दो आईटी कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौपेंगे। जहां ये कंपनियां आईटी इकाईयों की स्थापना तथा संचालन करेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय और वित्त मंत्री श्री चौधरी की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि का किया अंतरण

० जिले की 01 लाख 84 हजार महिलाएं हुई लाभान्वित ० जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय व नगरीय निकायों में आयोजित हुआ कार्यक्रम ० लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का दिलाया गया संकल्प ० हितग्राहियों को राशन कार्ड का किया गया वितरण गरियाबंद। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। इससे जिले की 1 लाख 84 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया […]

कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म,अब देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 26

  नेशनल न्यूज़। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से रविवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में चीता ‘गामिनी’ ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया, जिसके साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पांच शावक, कूनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई लगभग पांच वर्ष की मादा चीता गामिनी ने आज पांच शावकों को जन्म दिया।” मंत्री ने कहा कि भारत में पैदा होने वाले चीते के शावकों की संख्या अब 13 हो गई है। […]

PM मोदी ने अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद 15 मार्च को बुलाई बैठक, नए चुनाव आयुक्त के नाम पर होगी चर्चा

  नेशनल न्यूज़। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को भरने के लिए 15 मार्च तक दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले ही गोयल ने शुक्रवार सुबह चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कानून मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। इससे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव प्राधिकरण के एकमात्र सदस्य रह गये हैं। पांडे 14 फरवरी को सेवानिवृत्त […]