विधायक चातुरी नंद की रंग लाई पहल,शासकीय अस्पताल सरायपाली में हुई स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति
० डॉ ज्योति साहू की हुई पदस्थापना सरायपाली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में लंबे वर्षे से रिक्त पड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति आखिरकार अब हो गई है। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद की मांग पर अमल करते हुए महासमुंद के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए है। स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से क्षेत्र के महिलाओं और बालिकाओं को स्त्री रोग संबंधित बीमारियों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग रखी थी। सीएमइचओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ ज्योति साहू की नियुक्ति सरायपाली […]



