सियासी दलों को महासमुंद की जनता का संदेश,साहू वोटर्स साधने कांग्रेस का फार्मूला हुआ सुपर फ्लाप

० बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी ने ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हजार 456 से हराया जीवन एस साहू,गरियाबंद। मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के आगे महासमुंद में साहू फैक्टर की हार हुई है। इस तरह से महासमुंद की जनता ने लगातार दूसरी बार बाहरी प्रत्याशी को नकार दिया है। टिकट वितरण के बाद से शुरू हुआ स्थानीय और बाहरी का मुद्दा मतदान तक प्रभावी रहा। इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में साहू वोटर्स की अधिकता को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सबसे बड़े लीडर ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा. लेकिन चुनावी नतीजों ने […]

Odisha: अगले मुख्यमंत्री के नाम पर एक-दो दिन में लगेगी मुहर, PM मोदी नाम तय करेंगे,10 को होगा शपथ ग्रहण

भुवनेश्वर। ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर एक दो दिन में मुहर लग जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सीएम के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच बुधवार को बताया कि पार्टी का संसदीय बोर्ड जल्द ही फैसला लेगा। सामल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर की चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा का नया मुख्यमंत्री 10 जून को शपथ लेगा। मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। वह एक ओडिया व्यक्ति होगा जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले भाजपा के किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। विधानसभा […]

छत्तीसगढ़ के सभी 10 निर्वाचित सांसदों को बुलाया , सीएम साय के साथ आज जाएंगे दिल्ली

  रायपुर। नरेंद्र मोदी NDA गठबंधन के नेता चुने गए है. वे तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे. आज प्रधानमंत्री आवास में आयोजित NDA की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ. वहीं भाजपा ने अपने सभी निर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया है. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को भी दिल्ली बुलाए गए हैं. सीएम विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित सभी दस सांसद आज दिल्ली जाएंगे. दिल्ली जाने के पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी. लोकसभा चुनाव को लेकर गठित प्रबंध समितियों की बैठक होगी, जिसमें सीएम साय भी शामिल होंगे.  

आज है वट सावित्री व्रत, ना मिले बरगद का पेड़ तो इस तरह करें पूजा, मिलेगा पूरा फल

हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बहुत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है. ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है और वट वृक्ष व्रत को पूर्ण करने के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है. लेकिन आजकल शहरों में वट वृक्ष आसानी से नहीं मिलते. तो अगर वट वृक्ष ना मिले तो ऐसे करें पूजा। बरगद के पेड़ का महत्व वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष का विशेष महत्व है. इस दिन वट वृक्ष की पूजा […]

आज का इतिहास 6 जून : नदी में समा गई थी चलती ट्रेन, सैकड़ों लोगों की आज तक लाश भी नहीं मिली

आज सबसे पहले बात उस काले इतिहास की जिसे याद कर आज भी रूह कांप जाए. 6 जून 1981 को बिहार के मानसी स्टेशन से एक ट्रेन सहरसा जा रही थी. ट्रेन में 1 हजार से ज्यादा लोग सवार थे. रास्ते में बारिश होने लगी तो यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए और ट्रेन के अंदर ही सफर खत्म होने का इंतजार करने लगे. ट्रेन बागमती नदी के पुल से गुजर रही थी तभी अचानक से एक झटका लगा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता ट्रेन के 7 डिब्बे पुल से नदी में जा गिरे. बरसात की वजह से लबालब भरी बागमती ने सातों डिब्बों को अपने अंदर समा […]

पीएम नरेंद्र मोदी का तीसरा शपथ ग्रहण 8 को, समारोह भव्य बनाने की तैयारी; पड़ोसी देशों को न्योता

दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाने की तैयारी है। इससे पहले 75 देशों ने मोदी को बधाई दी और उन्हें वैश्विक नेता करार दिया। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, […]

NEET UG की तैयारी कर रही कोटा की स्टूडेंट ने नौवीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

कोटा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी (नीट-यूजी) के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद ही राजस्थान के कोटा में 18 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बागीशा तिवारी के रूप में हुई है और वह इसी इमारत की पांचवीं मंजिल पर अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी बागीशा तिवारी कोटा के एक कोचिंग संस्थान […]

आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रबाबू नायडू 12 जून को ले सकते हैं शपथ

  दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण 12 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहले उनके 9 जून को शपथ लेने की उम्मीद थी। तारीख में बदलाव नरेंद्र मोदी के 8 जून को रिकॉर्ड तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने के कारण हुआ।  

आज का राशिफल 6 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए वट सावित्री का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं, मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे […]

आज का पंचांग 6 जून: वट सावित्री व्रत पर ‘शिववास’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें आज का पंचांग

आज ज्येष्ठ अमावस्या है। इस तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। साथ ही विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस उपलक्ष्य पर उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर रही हैं। साधक न्याय के देवता शनिदेव की भी पूजा-उपासना कर रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो वट सावित्री व्रत पर दो मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए आज का पंचांग एवं शुभ योग के बारे में जानते हैं- […]