भिलाई : SBI के मेन ब्रांच में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-1 स्थित SBI बैंक में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह SBI बैंक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी. बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है. भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के […]

महादेव सट्टा एप्प मामला : विशेष अदालत ने आरोपी सुनील और अनिल दम्मानी की जमानत याचिका ख़ारिज की

रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपी सुनील और अनिल दम्मानी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. रायपुर की विशेष अदालत में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बुधवार देर शाम तक लंबी बहस चली थी, जिसके बाद गुरुवार को यह फैसला सुनाया गया है. बता दें कि 23 अगस्त को ईडी की टीम ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी कर PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी समेत ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, को गिरफ्तार किया था. ED ने आरोपियों की 2 बार रिमांड ली थी. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को कोर्ट […]

दूर्वा अष्टमी : आज इस विधि से भगवान गणेश की पूजा, सुख और सौभाग्य की होगी प्राप्ति

दूर्वा अष्टमी का पर्व पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। वर्ष 2023 में यह आज मनाया जाएगा यानी कि 22 सितंबर को। आमतौर पर धर्म-कर्म का काम करने के लिए दूर्वा का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर इसका प्रयोग बप्पा की पूजा के लिए किया जाता है। कहते हैं इसके बिना श्री गणेश की पूजा-अर्चना अधूरी रहती है। पूरे तन और मन के साथ ये व्रत रखने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। श्री गणेश के साथ-साथ महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य पूर्वी क्षेत्रों में यह […]

आज का इतिहास 22 सितंबर : कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ था

आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा युद्धविराम के आह्वान के बाद कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ। इस युद्ध को शुरू करने की आधिकारिक घोषणा भारत द्वारा 6 सितंबर को की गई थी। आज के इस लेख में हम आपको 22 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 22 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी। 22 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास 1539- सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब […]

आज का राशिफल 22 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो कष्टों में कमी होगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन […]

Festival Special Recipe: भगवान गणेश के लिए बनाएं महाराष्ट्रीयन मीठी रोटी साटोरी

यह एक महाराष्ट्रीयन मीठी रोटी है, और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मांग वाले उत्सवों में से एक है। यह खोया या मावा, घी, बेसन और दूध से तैयार एक हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 2 कप खोया 1 बड़ा चम्मच खसखस 1 बड़ा चम्मच सूखे खजूर का पाउडर एक कप कैस्टर शुगर आधा कप घी मैदा या बेसन दूध विधि ० साटोरी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मैदे या बेसन का गाढ़ा आटा गूंथ लें। इसे 30 मिनट के लिए अलग रख दें। ० इस बीच आप स्टफिंग बना सकती हैं। एक पैन में घी डालें और खोया को तब तक तलें जब तक किनारों […]

रणथम्भौर का त्रिनेत्र गणेश मंदिर: विश्व में एकमात्र ऐसा मंदिर जहां हर वर्ष भगवान के लिए आती है करोड़ों चिठ्ठियां

राजस्थान के रणथम्भौर दुर्ग में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर पूरे विश्व में एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां हर वर्ष करोड़ों की संख्या में भगवान गणेश को चिटिठ्यां और निमंत्रण कार्ड भेजे जाते हैं। भगवान गणेश को आने वाले निमंत्रण पत्रों पर रणथम्भौर गणेश जी का पता भी लिखा जाता है। डाकिया इन पत्रों को श्रद्धा और सम्मान से पहुंचाते हैं, जिन्हे मंदिर के पुजारी इन निमन्त्रण पत्रों को भगवान त्रिनेत्र गणेश को पढ़ कर सुनाते है। मान्यता है कि भगवान त्रिनेत्र गणेश को निमंत्रण भेजने से हर कार्य र्निविग्घन पूर्ण हो जाता है। पूरी दुनिया में यह इकलौता ऐसा गणेश मंदिर है, जहां श्री गणेश की तीन नेत्रों वाली […]

Breaking: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ महिला आरक्षण बिल,10 घंटे हुई चर्चा, समर्थन में पड़े 215 वोट

नेशनल न्यूज़। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया। वहीं, विपक्ष द्वारा लाए गए सभी संशोधन गिर गए। बिल के समर्थन में 215 वोट पड़े, किसी भी सदस्य ने बिल का विरोध नहीं किया। राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर करीब 10 घंटे तक चर्चा चली। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा, “हम बिल लटकाने, भटकाने के लिए नहीं लाए हैं। यह बिल लागू होकर रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “मोदी है तो मुमकिन है। इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कानून को 2029 के बाद लागू करने […]

‘लोकतंत्र का नया मंदिर’ देखने लगा सेलिब्रिटीज का मेला, नए संसद भवन में कंगना, भूमि के बाद अब तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता भी पहुंचे

नेशनल न्यूज़। फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने गुरुवार को नई संसद भवन का दौरा किया। इस दौरान अभिनेत्री ने लोकतंत्र के नए मंदिर का दीदार किया। उन्होंने नई संसद में लगी गैलरियों और भव्यता, दिव्यता को भी देखा। नई संसद का दौरा करने के बाद तमन्ना ने मीडिया से बात करते हुए ‘महिला आरक्षण बिल’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक आम लोगों को राजनीति में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। तमन्ना भाटिया के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता, कीर्ति कुल्हारी, हर्षिता दत्त भी नए संसद भवन को देखने पहुंचीं। दिव्या दत्ता ने कहा, “महिला आरक्षण बिल एक बड़ी पहल है। यह वास्तव में अच्छा लगता है […]

23 को गरियाबंद पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, तैयारी में जुटे भाजपाई

० पहली बार एक साथ दो केंद्रीय मंत्री होंगे यात्रा में शामिल, जिले में दो स्थानों में ही विशाल आमसभा गरियाबंद।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा 23 सितंबर शनिवार को गरियाबंद जिला में पहुंचेगी। यात्रा में एक साथ दो- दो केंद्रीय राज्यमंत्री शामिल होंगे, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री भी इस परिवर्तन यात्रा में मौजूद रहेंगे। गरियाबंद जिला भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा के भव्य स्वागत और विशाल आमसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर तथा परिर्वतन यात्रा के सह प्रभारी चंद्रशेखर साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा […]