खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन ० 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम बनी चैंपियन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री साय ने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में शामिल होकर उन्हें […]

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वर्ष 2025–26 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभाग को यह सम्मान अपनी दो महत्वपूर्ण और नवाचार आधारित पहल FDS 2.0 (ई-कुबेर डिजिटल पेमेंट सिस्टम) तथा वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। FDS 2.0 (eKuber डिजिटल पेमेंट सिस्टम) भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता और तेजी FDS 2.0 एक आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से वन विभाग की सभी वित्तीय गतिविधियाँ ई-कुबेर प्लेटफ़ॉर्म से सीधे जुड़ी हैं। इस व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है, पारदर्शिता बढ़ी है। मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हुई है […]

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

० रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र […]

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विधान सभा परिसर स्थित ’’स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित .

रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जीरो प्वाइंट स्थित पुराने विधान सभा परिसर में प्रतिष्ठापित ‘‘स्वामी विवेकानंद जी’’ की प्रतिमा पर आज विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

मीडिया के सभी माध्यमों का प्रयोग कर जनसंपर्क अधिकारी अपने कार्य को बना सकते हैं प्रभावशाली : आयुक्त डॉ. रवि मित्तल

० एआई टेक्नालॉजी के उपयोग से कम एफर्ट में होगा ज्यादा काम ० जनसम्पर्क की नई चुनौतियाँ : जनसंपर्क अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की स्टोरी नेशनल और स्टेट लेवल पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क की नई चुनौतियां विषय पर जनसम्पर्क अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने के […]

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों को रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से संधारण की दिशा में बड़ा निर्णय

० 31 मार्च 2026 तक कॉलोनी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के माध्यम से संधारण कार्य हेतु किया जाएगा हस्तांतरण रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में आयुक्त अवनीश कुमार शरण (IAS) की अध्यक्षता में हाउसिंग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित एवं वर्तमान में बोर्ड द्वारा रख-रखाव की जा रही उन सभी कॉलोनियों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनका अब तक नगर निगम अथवा संबंधित स्थानीय निकायों को हस्तांतरण नहीं हुआ है। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसी सभी कॉलोनियों में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (Resident Welfare Association – RWA) का गठन अनिवार्य रूप […]

ISRO ने रचा इतिहास: अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च किया, अब दुश्मनों की हर हरकतों पर रहेगी पैनी नजर

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज 260 टन वजनी पीएसएलवी-सी62 रॉकेट से उपग्रह अन्वेषा समेत 14 अन्य सैटेलाइट की लॉन्चिंग की, लेकिन प्रक्षेपण के तीसरे चरण में तकनीकी खराबी आ गई। यह इस साल का पहला प्रक्षेपण है। आज श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अन्वेषा व 14 अन्य उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया जाना था। अन्वेषा भारत की निगरानी क्षमताओं को मजबूती देगा। जिसे भारत का सीसीटीवी भी कहा जा रहा है। इसकी मदद से हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रख सकेंगे। दुश्मन पर पैनी नजर रखेगा उपग्रह अन्वेषा उपग्रह अन्वेषा पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए तस्वीरें लेगा। इसमें हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर लगे […]

छत्तीसगढ़ में जनवरी में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई जिलों में कोहरे की मार से जनजीवन प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अंबिकापुर के साथ-साथ कई ऐसे जिले हैं जहां तापमान काफी कम है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभवना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी रायपुर में सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ […]

लोकतंत्र की पाठशाला बना नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी, युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

  ० यूथ पार्लियामेंट में दिखी भविष्य के नेतृत्व की सशक्त झलक रायपुर। नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और जीवंत सहभागिता के साथ बालोद जिले के ग्राम दुधली में सम्पन्न किया रहा है। आयोजन के तीसरे दिन जंबूरी परिसर लोकतांत्रिक चेतना का केंद्र बन गया, जब रोवर–रेंजरों एवं उपस्थित नागरिकों को लोकसभा की वास्तविक कार्यवाही का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव कराया गया। यूथ पार्लियामेंट के मंच पर रोवर–रेंजरों ने सांसदों की भूमिका निभाई वहीं विधानसभा के अध्यक्ष संसद के अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन किया। युवाओं ने जिस आत्मविश्वास, विषयगत समझ और मर्यादित संवाद शैली का प्रदर्शन किया, वह दर्शनीय था। यह मंच भावी जनप्रतिनिधियों […]

SDM का अश्लील डांस का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

  गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरमाल में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ओपेरा के नाम पर खुलेआम अश्लील नृत्य कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम उरमाल में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति की बजाय मंच पर आपत्तिजनक और अश्लील डांस कराया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या […]