नेपाल : अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की टीम में शामिल हुए 5 मंत्री, दिलाई गई शपथ

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, जगदीश खरेल और मदन परियार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद अंतरिम सरकार की कैबिनेट में शामिल सदस्यों की संख्या बढ़ गई है। अब पीएम कार्की समेत कुल आठ मंत्री हैं। जानिए किन्हें मिला कौन सा विभाग शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी महावीर पुन को सौंपी जाएगी। वह राष्ट्रिय आविष्कार केंद्र के अध्यक्ष हैं। संचार, सूचना तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह इमेज मीडिया […]

बंगलूरू से वाराणसी जा रहे विमान में घटी अजीब घटना,फ्लाइट में यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की

बंगलुरु। बंगलूरू से वाराणसी जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में सोमवार को एक बड़ी घटना हुई। फ्लाइट में एक यात्री ने विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। यह पूरी घटना तब हुई, जब विमान उड़ान भर चुका था। बताया गया है कि एआई एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086 सोमवार को बंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ी थी। इस दौरान एक यात्री अपनी सीट से उठकर कॉकपिट के दरवाजे के पास पहुंचा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स आठ अन्य लोगों के साथ सफर कर रहा था। इस घटना के बाद उस शख्स और उसके साथियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल […]

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में रहेगा 64 दिन का अवकाश, दशहरा की छुट्टी 29 सितंबर से,देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 64 दिनों का अवकाश आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक दशहरा छुट्टी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगी वहीं दिवाली की भी 6 दिन छुट्टी दी गई है। शीतकालीन छुट्टी भी 6 दिन दी गई है, गर्मी अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक।

पड़ोसी मुल्क की सेना ने अपने ही लोगों पर किया एयरस्ट्राइक ,सो रहे लोगों पर आसमान से गिराए बम; 30 की मौत

  इंटरनेशनल न्यूज़। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान की वायु सेना ने अपने ही देश के नागरिकों पर बमों की बारिश की है। बताया जा रहा है कि ये कारमाना पाकिस्तानी वायुसेना ने तड़के करीब 2 बजे किया। पाकिस्तानी वायु सेना की इस एअर स्ट्राइक में कम से कम 30 लोगों जान गई है। मरने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिक थे। वहीं, इस बमबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान के लोकल न्यूज रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि रविवार देर रात पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव पर आठ एलएस-6 बम गिराए, जिससे […]

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को दी 5100 करोड़ की सौगात, शियोमी में दो बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट्स और तवांग में एक कन्वेंशन सेंटर की रखी आधारशिला

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 5,100 करोड़ से ज्यादा रुपये के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। समारोह इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित किया गया। पीएम ने शि योमी जिले में दो बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट्स और तवांग में एक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी। पीएम ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कहा कि ये हमारे लिए अष्टलक्ष्मी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां इन राज्यों के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों में पिछली सरकारों द्वारा अरुणाचल प्रदेश के विकास की अनदेखी की तुलना में केंद्र की उपलब्धियों को रेखांकित किया और कहा कि […]

नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादियों को किया ढेर, फायरिंग जारी

नारायणपुर।नारायणपुर जिले में आज सुबह से ही पुलिस टीम के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इतना ही नहीं जवानों ने मौके से AK-47 रायफल, विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। इलाके में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। वहीं जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस टीम के बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह से ही जारी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक […]

एकलव्य आवासीय परिसर में स्टूडेंट ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, पुलिस कर रही जांच

केशकाल। केशकाल के एकलव्य आवासीय विद्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यहां एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र 10वीं कक्षा का स्टूडेंट था। छात्र ने हॉस्टल के कमरे की खिड़की पर फंदा तैयार किया था। छात्र ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया है यह पता नही चल सका है। सुसाइड की सूचना जैसे ही पुलिस और प्रशासन को मिली। तहसीलदार और थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने मामले की जाँच के आदेश पुलिस को दिए है। बताया जा रहा है कि, पुलिस इस मामले को लेकर मृतक के करीबी साथ, सहपाठी, परिजन […]

Shardiya Navratri 2025 : जानें नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त अपने शहर के अनुसार

नवरात्रि में घट स्थापना यानी कलश स्थापना का बड़ा महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों का दिव्य अनुष्ठान मान जाता है। ऐसे में अनुष्ठान के लिए कलश की स्थापना की जाती है। इसे शांति कलश कहा जाता है। शांति कलश की स्थापना के बाद ही दुर्गा पूजा अनुष्ठान का आरंभ माना जाता है। इसलिए दुर्गा पूजा में शांति कलश की स्थापना का मुहूर्त बहुत महत्व रखता है। इसलिए दुर्गा पूजा में शुभ मुहूर्त देखकर ही कलश स्थापना करने का विधान है। शांति कलश की स्थापना करते समय कलश में सातों समुद्र, सभी नदियों, देवी देवताओं, दिक्कपालों का आह्वान किया जाता है। फिर इनकी पूजा की जाती है। इसके बाद संपूर्ण […]

भिलाई के सूर्या मॉल के क्लब में पुलिस ने की छापेमारी,नशे की हालत में मिले युवक-युवतियां

दुर्ग। पुलिस ने भिलाई के सूर्या मॉल के लिस्टोमिनिया क्लब में रविवार की रात छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, पुलिस जैसे ही लिस्टोमिनिया क्लब पहुंची, वहां जाम छलका रहें ग्राहकों में हड़कंप मच गया। नशे की हालत में युवक-युवतियां मॉल के पीछे हिस्से से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और क्लब को नोटिस भी जारी किया। बता दें कि, शहर में 11 बजे तक ही क्लब संचालित करने का परमिशन है बावजूद कई जगहों पर 11 बजे के बाद भी शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने ऐसे क्लब, मॉल और बार की तरफ अपनी नजरें घुमा ली है। पूरा मामला […]

GST 2.0: आज से लागू हुईं जीएसटी की नई दरें; कई चीजों के दाम होंगे सस्ते, जानें की कंपनियों ने घटाई कीमतें

दिल्ली। जीएसटी की नई दरें आज से यानि सोमवार से लागू हो रही है। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों का दाम घटाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रखा है। सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में इससे बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है।   22 सितंबर से अमल में आने वाली जीएसटी में मुख्य रूप से सिर्फ 5 और 18 फीसदी की दो दरें ही होंगी। लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। नए बदलावों के अनुसार तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 फीसदी से अधिक उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। वर्तमान में वस्तु व सेवा […]