जाते-जाते भी जमकर बरस रहा मानसून, कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई से पहले भी कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। रविवार रात को भी राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। रविवार रात हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों बारिश का अलर्ट मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, […]

राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध – मुख्यमंत्री साय

० जगदलपुर में धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन ० धुरवा समाज के लिए 5 स्थानों पर डोम निर्माण हेतु 75 लाख रुपए की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी न हो, धन की कोई समस्या न हो—इस दृष्टि से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की है। इस योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ की गई […]

आज का राशिफल 22 सितंबर : दुरुधरा योग का शुभ संयोग, लाभ पाएंगे मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा मेष राशि के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मन आज धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा। आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। वृषभ राशि, मन प्रसन्न होगा पुण्य कार्य में भाग लेंगे आज का दिन वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। […]

आज का पंचांग 22 सितंबर : आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 31, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 07, रवि उल्लावल 29, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग सायंकाल 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। […]

राष्ट्र के नाम सम्बोधन में पीएम मोदी ने बताया कैसा होगा नया भारत….. कही GST रिफॉर्म, स्वदेशी अभियान और आर्थिक प्रगति की बात

  नई दिल्ली। जीएसटी के नए स्वरूप के साथ टैक्स सुधारों के अगले दौर में राज्यों को आर्थिक प्रगति का अविभाज्य हिस्सा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों से अपने-अपने यहां उत्पादन तथा आर्थिक निवेश का माहौल बनाने का आहृवान किया है। जीएसटी के मूल से लेकर नए स्वरूप में राज्यों के संपूर्ण सहयोग को स्वीकार करते हुए पीएम ने कहा कि वास्तव में हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबर का साझीदार बनाना उनका लक्ष्य है। राज्यों को साथ लेकर चलने की प्रधानमंत्री की यह घोषणा इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि हाल के वर्षों में केंद्र सरकार तथा गैर भाजपा व गैर एनडीए शासित राज्यों के […]

MSME रायपुर ने मैट्स विश्वविद्यालय में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

  रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय ने MSME विकास एवं सुविधा कार्यालय (DFO), रायपुर के सहयोग से एक एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई लोकेश परगनिहा, संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख, MSME DFO रायपुर ने, जो मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए MSME की विभिन्न पहल एवं योजनाओं के माध्यम से नवोदित उद्यमियों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी साझा की।तकनीकी सत्र में विशिष्ट वक्ताओं ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया – मोहम्मद मोहफिज, लीड बैंक […]

मिथुन मन्हास बनेंगे बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, प्रभतेज भाटिया बनेंगे संयुक्त सचिव

रायपुर /दिल्ली। बीसीसीआई के अनुभवी प्रशासकों और अहम निर्णयकर्ताओं ने शनिवार को अनौपचारिक बैठक की, ताकि 28 सितंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले बोर्ड के खाली पड़े पदों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के नाम पर विचार किया गया उन्हें बैठक में बुलाया गया था। जम्मू क्रिकेट संघ से आने वाले पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास बीसीसीआई अध्यक्ष होंगे, जबकि राजीव शुक्ला अपने पुराने उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।देवजीत सैकिया आगे भी सचिव रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिव बन सकते हैं। अरुण सिंह धूमल एक बार फिर आईपीएल चैयरमैन बन रहने की उम्मीद है। भारत के पूर्व […]

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया का हुआ प्रमोशन ,बने BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक और गर्व का क्षण—प्रदेश के प्रभतेज भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि श्री भाटिया वर्तमान में BCCI के कोषाध्यक्ष रहे हैं, जो पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी व्यक्ति को मिला था। अब पुनः उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद विशेष महत्व रखता है क्योंकि अंडर-19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया उनके निर्देशन में होती है। श्री भाटिया की नियुक्ति से न सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष का माहौल […]

100 से अधिक जिला अध्यक्षों और प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों को प्रदेश अध्य्क्ष ने जारी किया नोटिस

रायपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की पिछले दिनों हुई महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग में नहीं आने वाले 100 से अधिक जिला अध्यक्षों और प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों को युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस दिया है। इस बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की गई थी। इसके आधार पर आने वाले दिनों में अच्छा काम करने वाले युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया जाना है। वहीं अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन नहीं करने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी। इस बैठक में अच्छा काम करने वाले NSUI के पदाधिकारियों के काम भी चर्चा हुई । हम आपको बता दें कि […]

शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाली प्रधान पाठक पर हुई कार्रवाई,DEO ने किया सस्पेंड

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा के बलौदा क्षेत्र के लेवई गांव में शिक्षिका के शराब पीकर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अब शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाली महिला प्रधानपाठक को DEO ने सस्पेंड कर दिया है। महिला प्रधानपाठक का नाम हीरा पोर्ते है। स्कूल में ऐसी बदहाली को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है और कलेक्टर के निर्देश पर बलौदा BEO और BRC को नोटिस जारी किया है। शराब के नशे में महिला प्रधानपाठक की स्कूल के टेबल में पैर रखकर बैठे तस्वीर भी वायरल हुई थी। दरअसल, शिक्षिका द्वारा शराब पीकर स्कूल पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर SDM और DEO, स्कूल पहुंचे […]