सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई जारी, आरती वासनिक समेत 5 लोग हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सीजीपीएससी ) भर्ती परीक्षा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) की टीम ने गुरूवार को सीजीपीएससी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरती वासनिक के साथ ही डिप्टी कलेक्टर के रुप में चयनित सुमित ध्रुव समेत तीन अन्य से सीबीआई की टीम ने लंबी पूछताछ की। इसके बाद हिरासत में ले लिया। सुमित सीजीपीएससी के पूर्व सचिव का पुत्र बताए जा रहे हैं। पांचों आरोपितों को शुक्रवार विशेष कोर्ट में पेशकर मामले में विस्तृत पूछताछ करने पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है। इससे पहले भी दिसंबर 2024 को सीबीआई ने आरती वासनिक से पूछताछ […]

बरेली के दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला: दो शूटर गिरफ्तार; दो मुठभेड़ में पहले ही हो चुके थे ढेर

  बरेली। बरेली में दिशा पाटनी के घर पहले दिन यानी 11 सितंबर की सुबह फायरिंग करने वाले दोनों शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों के पास से हथियार बरामदगी दिखाते हुए आर्म्स एक्ट की धारा लगाई हैं। दोनों पर ही बरेली के एडीजी जोन रमित शर्मा ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पकड़े गए दोनों शूटर बागपत जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने दिशा पाटनी के घर से थोड़ा आगे 11 सितंबर की रात अंतिम पहर में फायरिंग की थी। हालांकि गोल्डी बरार व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े इन नए शूटरों ने केवल एक हवाई फायर किया […]

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

० नए शिक्षा सत्र से स्कूल खुलते ही छात्रों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल वितरण सुनिश्चित करें ० डीएन मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज-बलरामपुर को शासकीय कार्याे में लापरवाही करने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए ० प्रशासनिक कार्यों में उदासीनता के कारण मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश ० कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका नवंबर तक अपडेट करने कहा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के लिए भटकना न पड़े रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज मंत्रालय, महानदी भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी […]

फर्जी लेन-देन से जुड़े मामले में अनिल अंबानी और राणा कपूर की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने दो मामलों में कोर्ट में दाखिल किया आरोपपत्र

  दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया है, जो अनिल अंबानी के समूह की कंपनियों आरसीएफएल और आरएचएफएल व यस बैंक और राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर व बेटियों राधा कपूर और रोशनी कपूर की कंपनियों के बीच हुए कथित फर्जी लेन-देन से जुड़े हैं। सीबीआई ने कहा कि अनिल अंबानी एडीए ग्रुप के चेयरमैन थे। वह रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक भी थे, जो आरसीएफएल और आरएचएफएल की होल्डिंग कंपनी है। सीबीआई ने एक बयान में कहा, जांच एजेंसी ने आज (18 सितंबर) दो मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया है। इनमें एक आरोपपत्र अनिल अंबानी समूह की कंपनियों आरसीएफएल व आरएचएफएल और […]

साइंस कॉलेज में नवप्रवेशित स्टूडेंट्स के लिए हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम

रायपुर। गत दिनों शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में स्नातक के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के कहा विद्यार्थी जीवन में सदैव सकारात्मक होना चाहिए।संकल्प के साथ की गई जीवनयात्रा हमें उत्कर्ष की ओर ले जाती है।युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के भटकाव से बचकर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।मुख्य अतिथि ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के आगामी परीक्षा में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर दस हजार रुपए की धनराशि की घोषणा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा विद्यार्थियों को परिश्रम रूपी तलवार और ईमानदारी रूपी ढाल लेकर […]

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा ने क्रेडा के जोनल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में क्रेडा अध्यक्ष एवं सीईओ ने क्रेडा द्वारा क्रियान्वित की जा रही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्रेडा की योजनाएं सीधे तौर पर ग्रामीणों के विकास से संबंधित योजनाएं हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को कृषि हेतु सोलर पम्प के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराना, सोलर ड्यूल पम्प के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा सोलर हाई मास्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराया जाता है। […]

iPhone 17 के लिए बेताब हुए लोग , रात से ही Apple स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोग; हुई हाथापाई

नई दिल्ली। युवाओं पर आईफोन का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। एप्पल का आईफोन 17 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। आईफोन के नए सीरीज को खरीदने के लिए रात 12 बजे से ही लोगों की लंबी कतार दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर पर देखने को मिल रही है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साकेत मॉल में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग आईफोन 17 सीरीज को सबसे पहले खरीदने के लिए उत्सुक हैं। यही वजह है कि लोग देर रात से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। ठीक इसी तरीके से मुंबई में भी एप्पल […]

रूस के कामचटका में 7.8 की तीव्रता से कांपी धरती, 30 आफ्टरशॉक के बाद सुनामी का अलर्ट

  इंटरनेशनल न्यूज़। रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप में बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बारे में जानकारी दी। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले बीते शनिवार को भी इस इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दिन कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक, वह भूकंप सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 60 किलोमीटर गहराई में था।   अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, शुक्रवार सुबह […]

समय पर नहीं होगी मानसून की वापसी, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, जारी रहेगी बारिश

रायपुर/दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस साल समय पर मॉनसून की वापसी नहीं हो सकेगी क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है। IMD ने कहा इसकी वजह से न सिर्फ नया तूफान आ सकता है बल्कि महाराष्ट्र से लेकर मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वी भारत में बारिश का लंबा दौर फिर से शुरू हो सकता है। इस वजह से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी में भी देरी हो सकती है। अमूमन 15 सितंबर से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी होने लगती है। IMD ने यह भी कहा है कि इस मौसमी सिस्टम की वजह से अगले हफ्ते कई […]

आज का राशिफल 19 सितंबर : भद्र योग का शुभ संयोग, आज शुभ लाभ पाएंगे मेष, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, चंद्रमा और शुक्र की युति से लाभ मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि पंचम भाव मे बना शुक्र और चंद्रमा का योग आपके लिए शुभ लाभदायक होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आप अच्छी खबर पाएंगे। कमाई के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। दान पुण्य आपके हाथो हो सकता है।   आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल दें और दीप दिखाएं। वृषभ राशि,लाभ और शुभ समाचार […]