पीएम मोदी ने नेपाल की पीएम सुशीला कार्की से की बात; शांति बहाली में समर्थन का वादा दोहराया

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’ यह बातचीत 8 सितंबर को […]

दुर्ग में साइबर फ्रॉड का नया मामला, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने युवती से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

  दुर्ग। सोशल मीडिया के ज़रिए ठगी का एक बड़ा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर भिलाई निवासी युवती से दोस्ती कर उसे भरोसे में लिया और फिर करीब 40 लाख रुपए का गबन कर लिया। आरोपी ने न केवल युवती के जेवर हड़प लिए बल्कि उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम भी निकाल ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम तुषार गोयल (21), निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहता था। अमीरों की तरह रहना, महंगे सामान खरीदना और घूमना-फिरना […]

Breaking : कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में ED ने भिलाई में की रेड, बड़े खुलासों की उम्मीद

दुर्ग। दुर्ग में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई कर रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम ने हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश दी है. टीम सुधाकर रावटे से पूछताछ के साथ कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुंच गई. मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मामले में ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में रेड जारी है. मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो […]

NHM कर्मचारियों के हड़ताल को हुए एक महीने,एक्शन लेते हुए 594 की सेवा की समाप्त

  सूरजपुर। NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया है। बलौदाबाजार के 160+ और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि, NHM कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं। कल रायपुर में जेल […]

22 दिन बाद मां वैष्णो देवी ने दिए भक्तों को दर्शन, घोड़े-पिट्ठू वाले खुश; हेलीकॉप्टर सेवा पर आया अपडेट

  कटड़ा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यानी की 22 दिन के बाद मां वैष्णो देवी ने अपने भक्तों को दर्शन दे दिए। जिसको लेकर श्रद्धालुओं की खुशी चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। इतना ही नहीं यात्रा मार्ग पर जय माता दी के नारे भी गुंज रहे थी। 22 दिनों के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर सभी सुविधाएं शुरू हो गई, जिनमें घोड़ा, पिट्टू, पालकी के साथ ही बैटरी कार सेवा और रोपवे केवल कार सेवा आदि प्रमुख है। हालांकि, पहले दिन हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही क्योंकि किसी भी श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं लिया। मां वैष्णो […]

बीजापुर और गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 नक्सलियों का सरेंडर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। बीजापुर में बुधवार दोपहर से चल रही मुठभेड़ में दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से 303 राइफल, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक सामग्री भी जब्त किए गए हैं। गढ़चिरौली क्षेत्र में भी मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस चारों की पहचान में जुटी है। उधर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार को 12 माओवादियों ने समर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में पांच-पांच लाख रुपये के इनामी माडवी आयतु व माडवी देवा प्रमुख हैं। इसके अलावा […]

चमोली के नंदानगर में बादल फटा, छह घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, सात लोग लापता, दो को किया गया रेस्क्यू

  चमोली। चमोली में नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से छह भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही सात लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। साथ ही धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है। उधर, देहरादून जिले में गुरुवार को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा!   चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नंदानगर के कुन्तरि लगाफाली वार्ड […]

शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विविध गतिविधियाँ आयोजित […]

श्रमवीर समाज की रीढ़ हैं, उनके योगदान से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की ० मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात ० दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की घोषणा ० श्रमिकों के मकान निर्माण हेतु अनुदान राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा ० पंजीकृत श्रमिकों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में श्रमवीरों की भूमिका अतुलनीय […]

आज का राशिफल 18 सितंबर : बुधादित्य योग का बना है शुभ संयोग, कर्क, तुला और धनु राशि के जातक पाएंगे शुभ लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज संतान के संबंध में कोई चिंता परेशानी हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लेकिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आपको आज कूटनीति का भी फायदा मिलेगा। आज की शाम आप परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी और तेजी से करनी होगी। आज आपके पिता पारिवारिक कारोबार में सहायता कर सकते हैं। जोखिम लेने से आपको आज बचना चाहिए। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी का तिलक लगाएं। वृषभ राशि,आपको आज सम्मान मिलेगा​ वृषभ राशि के […]