आज का पंचांग 18 सितंबर : आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 27, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 03, रवि उल्लावल 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 32 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज […]

मैट्स यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और नवाचार के साथ हुआ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

रायपुर।मैट्स यूनिवर्सिटी में विश्वकर्मा पूजा 2025 बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा, जो शिल्पकला, इंजीनियरिंग और नवाचार के शाश्वत प्रतीक एवं दिव्य वास्तुकार हैं, को नमन करते हुए सभी ने कौशल, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कार्यक्रम यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुलाधिपति गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, महानिदेशक प्रीयेश पगारिया तथा पंजीयक गोकुलनंद पांडा, साथ ही डॉ. बृजेश पटेल (डीन, इंजीनियरिंग) और अन्य सम्मानित संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने संकाय, कर्मचारी और विद्यार्थियों के साथ […]

एसईसीएल में विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 75 श्रमवीरों को सम्मानित किया गया

  ० स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का भी हुआ शुभारंभ, कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ बिलासपुर। एसईसीएल में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 75 कोयला खनिक श्रमवीरों को सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी समारोह एसईसीएल वसंत विहार स्थित रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय शहरी एवं आवासन कार्य राज्य मंत्री तथा सांसद (बिलासपुर) तोखन साहू , विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक (बेलतरा) सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) […]

पाॅवर कंपनियों के मुख्यालय परिसर में डॉ. रोहित यादव ने डाॅ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया

रायपुर। राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डंगनिया मुख्यालय परिसर पर ऊर्जा सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष (जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) डॉ. रोहित यादव (आईएएस) द्वारा भारत रत्न सर इंजीनियर डाॅ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 165 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर.के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीमसिंह कंवर एवं संचालक आर.ए पाठक उपस्थित थे। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूल के पौधे एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने सभी को राष्ट्रीय अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। […]

अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

  ० छात्रों का चिन्हांकन वेल्डर ट्रेड, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड और फिटर ट्रे में किया गया रायगढ़।अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की द्वारा स्थानीय युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पहल क्षेत्रीय विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कुल 35 छात्रों का चिन्हांकन किया गया। वरीयता सूची के आधार पर 11 छात्रों का चयन हुआ जिसमे 7 वेल्डर ट्रेड, 3 इलेक्ट्रिशियन ट्रेड और 1 फिटर ट्रेडशामिल है। इन छात्रों को गवर्मेंट आईटीआई सरिया, जिला सारंगढ़ में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल […]

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ

० स्वस्थ मां ही सशक्त समाज की निर्माता: प्रधानमंत्री मोदी ० प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुई स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत की ठोस नींव साबित होगी: मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हजारों महिलाओं के साथ वर्चुअली शामिल हुए ० 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन ० प्रधानमंत्री ने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी किया शुभारंभ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री […]

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है जबकि उनका कार्यकाल अभी बचा हुआ था। राजनीतिक सत्ता की गलियारे से जो बातें छनकर बाहर आ रही है उसके अनुसार 30 सितंबर को सेवा निवृत हो रहे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का नाम इस पद पर लिया जा रहा है.अब सरकार आदेश निकालेगी तभी पता चलेगा कि कौन अध्यक्ष नया बन रहा है.

पंडित वामन राव लाखे की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

रायपुर। शहर के गांधी चौक स्थित शिक्षा प्रचारक समिति द्वारा संचालित , महन्त कॉलेज, श्री वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा आज श्री वामन राव लाखे की 153 जयंती के अवसर पर ख्याति प्राप्त पत्रकारों और शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान करने वाली शख्सियत तथा स्कूल की खेलकूद व आर्ट क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. वही कार्यक्रम में नवभारत रायपुर के सिटी के प्रमुख \चंद्र भूषण मिश्रा दैनिक नई दुनिया के सिटी के प्रमुख परितोष दुबे एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले डॉक्टर शांतनु पाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर के मुख्य अतिथि सुनील सोनी विधायक, रायपुर दक्षिण,महंत […]

वित्त मंत्री से नहीं हो पाई बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों की मुलाकात, प्रतिनिधिमंडल ने जताई नाराजगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी से मुलाकात न हो पाने से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार 16 सितंबर को उनके बंगले से बिना मिले ही वापस लौट गया। डॉक्टरों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक पत्र भी मंत्री के स्टाफ को सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों ने वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के सहायक दुर्गेश से समय लिया था। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण दास मानिकपुरी, डॉ. मनीष ठाकुर, डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. साहू, और अन्य सदस्य शामिल थे। डॉक्टरों को उनके निर्धारित समय पर […]

धार से पीएम मोदी ने PAK के खिलाफ भरी हुंकार , कहा – ‘जैश के आतंकी ने कल पाकिस्तान की पोल खोल दी’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में है। एमपी में कई योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने धार की जनता को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने धार में हुंकार भरते हुए पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा है- अभी कल ही […]