छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं. वे यहां 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे. रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे. रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल होंगे.   एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिये रवाना होंगे. […]

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर बरकरार है. बिलासपुर और आसपास के इलाकों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने सोमवार को भी शहर को तरबतर कर दिया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. 15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है, जबकि जगदलपुर में सबसे अधिक 31.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर से गरज-चमक के साथ बारिश की तीव्रता में कमी आएगी. बीते 24 घंटों में राजनांदगांव में 6 सेमी, […]

बीजापुर के पामेड़ में CRPF को मिली बड़ी सफलता, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

रायपुर। बीजापुर के पामेड़ जंगल में CRPF जवानों ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है, X पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की है। जिसमें बताया गया है कि 208 कोबरा सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने कंचला जंगल, पामेड़ (बीजापुर, छत्तीसगढ़) में तलाशी अभियान चलाया और नक्सलियों के ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया, जब्त सामग्री को स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है। बता दें कि पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान बरामद किए गए इन सामानों से माओवादियों की एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। 🔹बीजीएल लॉन्चर – 1 🔹भरमार गन – 1 🔹बीजीएल राउंड […]

आज का राशिफल 17 सितंबर : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि को आज मिलेगा त्रिग्रह योग से लाभ, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि,आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए और किसी से भी अधिक अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढेगा। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय आपको गंभीरता से काम लेने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देता नजर आ रहा है। घर में सजावट के लिए आप कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल से आपको खुशी मिलेगी। आज भाग्य 84% […]

आज का पंचांग 16 सितंबर : आज दशमी तिथि का श्राद्ध, जानें राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 25, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 01, रवि उल्लावल 23, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। वणिज करण दिन के 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 28 मिनट तक मिथुन […]

न्यूड पार्टी मामले में एक आरोपी आदर्श अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश के अनूपपुर से पकड़ाया

० आरोपी का भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल फरार रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में न्यूड पार्टी आयोजित करने के मामले में पुलिस ने आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी, कोतमा से पकड़ा गया और रायपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। जबकि आरोपी का भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की तैयारी कर रही है।पुलिस के अनुसार, आदर्श अग्रवाल, उसके भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल मिलकर सिविल […]

मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियर्स डे 2025 का उत्सव

रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने इंजीनियर्स डे 2025 को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। यह आयोजन भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को समर्पित था, जो एक महान अभियंता और राष्ट्र निर्माता रहे हैं, जिनके दूरदर्शी योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विभाग द्वारा अभिनव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए, जिनमें सस्टेनेबल सॉल्यूशन्स, ग्रीन एनर्जी और अत्याधुनिक तकनीकी अवधारणाएँ शामिल थीं, जो विश्वविद्यालय की अनुसंधान, रचनात्मकता और उद्योग-उन्मुख कौशल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशन्त साहेब, सरकार छत्तीसगढ़, पधारे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में […]

राज्य सैनिक बोर्ड ने लिया बड़ा निर्णय : युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि

० परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि ० मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय ० हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए न्यौछावर करते हैं अपना जीवन – मुख्यमंत्री साय रायपुर। युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में विभिन्न वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है। अब परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 […]

बच्चों के लिए खेल के खुले मैदानों की व्यवस्था हो, बच्चों के खेलने के लिए घटते हुए मैदान बेहद चिंताजनक हैं -डाॅ. वर्णिका शर्मा

० बच्चों के खेल के मैदानों को बढ़ावा दिया जाये ,बच्चों के खेल के मैदानों से तत्काल अतिक्रमण हटाकर उन्हें विकसित किया जाये रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में बच्चों के घटते हुए खेल के मैदानों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समस्त जिला कलेक्टर , समस्त नगर निगम आयुक्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र क्रमांक 730 द्वारा अनुशंसा क्रमांक आर-183 दिनांक 09.09.2025 जारी करते हुए लेख किया है कि नगरीय क्षेत्रों में खुले स्थानों/मैदानों का आमतौर पर व्यवसायिक उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर यह भी पाया जा रहा है कि बच्चों में मोबाइल की […]

हिरण मांस की तस्करी कर रहे 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में रसूखदार भी शामिल

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ ब्लॉक में वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने वन ग्राम खोलारघाट से हिरण का शिकार कर उसका मांस तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक इस अवैध कारोबार में शहर के कुछ रसूखदार भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जे. डिनायल, नीलू फ्रांसिस, विशाल नंदेश्वर और विश्वनाथ है। बीती रात गुप्त सूचना पर वन विभाग ने आरोपियों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हिरण का मांस एक ग्रामीण के घर में फेंक दिया, लेकिन टीम की सतर्कता से चारों को मौके पर ही धरदबोचा गया। विभाग ने मांस और […]