गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल CRPF जवान आलम मुकेश से अस्पताल मुलाकात कर जाना हाल-चाल

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल CRPF जवान आलम मुकेश का हाल चाल जाना। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, दंतेवाड़ा ज़िले में IED ब्लास्ट में घायल CRPF 195वीं बटालियन के जांबाज़ जवान आलम मुकेश से रायपुर के अस्पताल में मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर उनके परिजनों से भी भेंट की, मैने यही कहा मुकेश जी और उनके जैसे अनेक सैनिकों के भुजाओं की ताकत देश देख रहा है, गर्व है सैनिक के परिवार पर! डॉक्टरों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि जवान की स्थिति स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। विजय शर्मा ने जवान से […]

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, शरीर पर चोट के निशान

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। है. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मामले […]

बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, तलाश में जुटे थे परिजन, जंगल में मिला शव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक […]

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अंतर्गत मैट्स विश्वविद्यालय में हुआ पुस्तक महोत्सव

  रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर पंडरी, रायपुर में हुआ।पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया जी के द्वारा किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का जश्न मनाना और छात्रों तथा पाठकों के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना चंद्राकर ने की। पुस्तक महोत्सव में विभिन्न प्रकाशनकों और पुस्तक विक्रेताओं ने भाग लिया। इस दौरान, छत्तीसगढ़ के इतिहास, कला, संस्कृति […]

छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग आज से,17 सितंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 13 सितम्बर 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा तथा दंत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2025 रखी गई है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है। ’महत्वपूर्ण निर्देश’ अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी, रिक्त सीटों […]

देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शुभारंभ

० छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव गाथा पर आधारित है संग्रहालय ० संग्रहालय निर्माण का कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा रायपुर।नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय लगभग बनकर तैयार हो गया है। देश का पहला डिजिटली संग्रहालय होगा, जहां छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव गाथा एवं योगदान की जीवंत झांकी देखने को मिलेगी। यह संग्रहालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस संग्रहालय के उद्घाटन के […]

मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय कार्टून फेस्टिवल-2025 में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता है। कार्टून मनोरंजन के साथ ही समाज को जागरूक करने और सोचने के लिए प्रेरित करने वाली कला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट श्री मनोज चोपड़ा को कार्टून वॉच पत्रिका का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया। उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे कार्टूनिस्टों […]

आज का राशिफल 13 सितंबर : वृषभ, सिंह और कन्या राशि पर आज भाग्य रहेगा मेहरबान, शुभ योग से मिलेगा उत्तम लाभ

मेष राशि,वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें मेष राशि के लिए आज शनिवार के सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। अपने काम पर ध्यान दें, और दूसरों के मामलौं से दूर रहे अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। शिक्षा के मामले में छात्रो को अपना ध्यान केंद्रित करना होगा, मानसिक भटकाव से दिक्कत होगी। आज आपके वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन आर्थिक मामलो में दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी आपकी कमाई अच्छी होगी। प्रेमी […]

आज का पंचांग 13 सितंबर : आज कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 22, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 29, रवि उल्लावल 20, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 11 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 10 बजकर 32 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत […]

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में क्रेडाई नेटकोन 2025 में भाग लिया

  रायपुर। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, जहाँ उन्होंने क्रेडाई नेटकोन के 23वें संस्करण में भाग लिया। 11 से 13 सितंबर तक होटल मरीना बे सैंड्स में आयोजित इस 3-दिवसीय कार्यक्रम की थीम है “रियल एस्टेट राइजिंग, भारत सोरिंग: $30 ट्रिलियन टू विजन” यानि रियल एस्टेट सेक्टर की उन्नति से भारत की उन्नति को गति मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को $30 ट्रिलियन तक ले जाने में मदद मिलेगी। इस विषय ने 2047 तक भारत के महत्वाकांक्षी आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में रियल एस्टेट क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम ने क्रेडाई छत्तीसगढ़ […]