नेपाल में संसद के भंग होने के बाद अंतरिम सरकार की प्रमुख बनीं सुशीला कार्की, राष्ट्रपति भवन में हुआ शपथ ग्रहण

काठमांडू। नेपाल में युवा पीढ़ी के हिंसक प्रदर्शनों के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की कमान सौंप दी गई। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले नेपाल की संसद को भंग कर दिया गया था। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्हें राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शपथ दिलाई। सुशीला कार्की के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव, काठमांडू के मेयर बालेन शाह, मुख्य न्यायाधीश प्रकाश सिंह रावत उपस्थित रहे। माना जा रहा है कि सुशीला कार्की के शपथ ग्रहण के बाद […]

स्पाइसजेट विमान का उड़ान भरने के बाद गिरा पहिया, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई। गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट का लैंडिंग गियर का पहिया गिर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस स्थिति के बावजूद विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कर ली और सभी 75 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। मामले में मुंबई एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) ने बयान जारी कर बताया कि कांडला से आया एक विमान तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद 12 सितंबर 2025 को दोपहर 3:51 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आपातकालीन लैंडिंग की। सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान एहतियात के तौर पर पूर्ण […]

करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर : 40 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग, 11 खेलों में दिखाएंगे कौशल

० उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर।उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज आयोजित बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का वृहद आयोजन करने इसकी रुपरेखा और व्यवस्थागत तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक में तीन स्तरों विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बस्तर संभाग के सातों जिलों और 32 विकासखंडों के 40 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल […]

मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प, सीएम साय ने कहा सुरक्षा बलों की वीरता और जनता का विश्वास बना नक्सल उन्मूलन की ताकत

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने […]

आज का पंचांग 12 सितंबर : आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 21, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 28, रवि उल्लावल 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज के […]

CG Transfer : आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है, जिसमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। इसका आदेश अवर सचिव गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है।      

गरियाबंद मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्णा समेत 10 ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की जमकर सराहना की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को आज बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी सदस्य और 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया गया है। सुरक्षा बलों को इस सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि नक्सलवाद का अंत अब निश्चित है। साथ ही उन्होंने समय रहते आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।   समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी कर दें आत्मसमर्पण – अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर […]

पुलिस से बेखौफ अपराधियों के दो गुट के बीच हुई हिंसक झड़प, दूसरे गुट के युवकों को कार से कुचलना का प्रयास

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस से बेखौफ अपराधी अब खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गैंग वार का शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से आया है। इसमें दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें जमकर लाठी-डंडे, पत्थर चले और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिंसक झड़प की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में लोग लाठी-डंडों और पत्थर से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि वाहन से हमला […]

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में हरमीत सिंह होरा भी हुए शामिल, हस्ताक्षर किए एमओयू

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा 11 सितंबर को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें गुरुवार को इसका उद्घाटन किया।  बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में देश-विदेश से प्रमुख निवेशक, उद्योग जगत के दिग्गज और स्थानीय उद्यमी शामिल हुए, अवसर पर कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किये गए। इस अवसर पर सेलिब्रेशन हॉटेल एवं रिसोर्ट (इंडिया) प्रा.लि. की ओर से हरमीत सिंह होरा जी उक्त कार्यक्रम मे शामिल हुए। उन्होंने बताया की बस्तर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन बस्तर के समग्र विकास को साकार करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा। यह बस्तर को सतत् और समावेशी […]

सीआईएसएफ ने भारत के हाईब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को निर्मित करने की शुरुआत की: पायलट आधार पर निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण

  दिल्ली। बंदरगाहों के हाईब्रिड सुरक्षा मॉडल के निर्माण की दिशा में एक प्रयास के तहत, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बंदरगाहों पर तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए अपना पहला विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीटी) मुंबई और चेन्नई बंदरगाह प्राधिकरण (सीपीए) में एक साथ शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य निजी सुरक्षा कर्मियों की क्षमता निर्माण, बंदरगाह सुरक्षा प्रोटोकॉल का मानकीकरण और सभी बंदरगाहों पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करके भारत के हाईब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को मजबूत करना है। भारत में लगभग 200 छोटे और मध्यम स्तर के बंदरगाह हैं, जिनमें से लगभग 65-68 ही सक्रिय रूप […]