CG Breaking : महिला थाना के सामने एक महिला ने खुद को किया आग के हवाले,मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद वह महिला चीखते हुए दौड़ने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CAF जवान ने सर्विस राइफल से पत्नी और साले का कर दिया मर्डर, पुलिस मौके पर, इलाके में सनसनी

कोरबा। कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर की वजह क्या है, इसका पता नहीं चल सका है। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना हरदी बाजार थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार पद पर पदस्थ था। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया। वहां से अपनी […]

राडा एवं युवा कैट के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का हुआ आयोजन

  ० राडा एवं युवा कैट के आह्वान पर रायपुरियांस ने लिया हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा का संकल्प रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की युवा टीम के संयुक्त तत्वावधान में आज रायपुर शहर में सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली मरीन ड्राइव, तेलीबांधा रायपुर से प्रारंभ हुई। बाइक रैली में मुख्य अतिथि लाल उमेद सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रशांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे। विशेष अतिथि रविन्द्र भसीन, अध्यक्ष राडा ने रैली को हरी […]

मुख्यमंत्री बस्तर में 11 सितंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का विकास केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित न रहकर […]

Asia Cup 2025 : आज भारत-यूएई का मैच ,रात 8 बजे से शुरू होगा मुकाबला ,कुलदीप-वरुण और संजू-जितेश में किसे मिलेगा मौका

  स्पोर्ट्स न्यूज़। एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत 10 सितंबर यानी बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा। इस मैच को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम मैनेजमेंट अंतिम एकादश में किन खिलाड़ियों को मौका देगा और किन्हें बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि, टीम प्रबंधन का मुख्य ध्यान ऑलराउंडरों के सहारे संतुलन साधने पर होगा। भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। मैच भारतीय समयानुसार बुधवार रात आठ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े सात बजे होगा। भारतीय टीम अभी तक इस बात पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाई है कि यूएई के खिलाफ शुरुआती […]

नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन बदला हिसंक बगावत में : आर्मी ने संभाली कमान, एअर इंडिया-इंडिगो की फ्लाइट रद्द

काठमांडू। नेपाल की सड़कों पर युवाओं की अगुवाई में शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक बगावत में बदल गया था। मंगलवार को हालात इस कदर बिगड़े कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को आग के हवाले कर दिया। सरकारी इमारतें, नेताओं के घर और यहां तक कि पशुपतिनाथ मंदिर के फाटक तक पर हमले हुए। इसके बाद सेना को कमान संभालनी पड़ी। सोशल मीडिया बैन तो हटा लिया गया, मगर 19 लोगों की मौत ने आग में घी का काम किया। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन सड़कों पर शांति नहीं लौटी। सेना को उतारना पड़ा और हालात अब भी काबू से बाहर हैं। ये […]

छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर हुई 35 ० छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न रायपुर।छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता है। हमारा राज्य वन संपदा और वन्य प्राणियों के मामले में […]

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणा ० मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का किया शुभारंभ, चयनित बच्चों का किया सम्मान रायपुर।मुख्यमंत्री ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के […]

जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राज्य और देश के व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर […]

आज का राशिफल 10 सितंबर : मेष, कन्या और तुला राशि के लिए आज लाभदायक दिन, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, रचनात्मक कार्यों से फायदा मिलेगा मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको दोस्तो के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है,अपने व्यवहार को संयमित रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई की सलाह से आपको फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी रचनात्मक कार्यो से फायदा मिलेगा। बिजनेस में व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को दान देना शुभ रहेगा। वृषभ राशि,आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें वृषभ राशि के […]