शैक्षणिक संस्थाओं के महासंघ द्वारा शिक्षक दिवस पर 160 शिक्षकों का सम्मान

  रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थाओं के महासंघ द्वारा 160 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह की शोभा मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरिंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित महासंघ के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति से बढ़ गई। श्री मिश्रा की उपस्थिति ने समारोह को उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। उन्होंने समाज के निर्माण में शिक्षकों की अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला और भविष्य की पीढ़ी को संवारने में उनकी महत्ता को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने सभी को आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सक्रिय […]

अदाणी फाउंडेशन ने जीता चक्रधर समारोह कबड्डी फाइनल

  रायगढ़। 40वें चक्रधर समारोह 2025 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महिला और पुरुष वर्ग की कुल 20 टीमों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन द्व्रारा प्रशिक्षित खिलाड़ि और जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अदाणी फाउंडेशन की टीम ने 29-19 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज की। अदाणी फाउंडेशन की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। अदाणी पावर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा […]

अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

० प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 14 ग्रामों की 100 महिलाएं मशरूम उत्पादन में दक्ष होकर बनेंगी आत्मनिर्भर रायगढ़। अदाणी पॉवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मशरूम उत्पादन पर निःशुल्क 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत कलमा, जिला सक्ती में किया गया। यह कार्यक्रम एसबीआई आरएसईटीआई (रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों का चयन विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से किया गया। इसके अंतर्गत एसएचजी बैठकों का आयोजन, ग्राम संगठन की सहभागिता तथा डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 14 परिधीय […]

IFS अफसर अरुण पाण्डेय को पीसीसीएफ वन्य जीव का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण पाण्डेय को प्रिंसिपल चीफ कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (पीसीसीएफ) वाइल्ड लाइफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह जिम्मेदारी लंबे समय से रिक्त पड़ी थी। वर्ष 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी सुधीर अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नियमित पदस्थापना नहीं की गई थी। अब सरकार ने अतिरिक्त प्रभार देकर विभागीय कार्यों को गति देने की कोशिश की है। अरुण पाण्डेय राज्य वन विभाग के अनुभवी अफसरों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। विशेष रूप से वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और जैव विविधता को […]

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में जारी किया लुकआउट नोटिस

एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है। उन्होंने बताया कि अदाकारा और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का […]

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय ने शिक्षक दिवस के खास मौके पर मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का किया शुभारंभ ० अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों के साथ साझा किए अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव ० जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन तथा विज्ञान भारती के मध्य हुए दो महत्वपूर्ण समझौते ० अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय मेधा की बढ़ेगी दखल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर से स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग […]

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

० शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2025 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की भी घोषणा की। राज्य […]

दिल्ली से इंदौर जा रही Air India की फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकी खराबी,इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में 161 यात्री थे सवार

नई दिल्ली। इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। लैंडिंग से पहले पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी नजर आई थी, जिसके बाद उसने एटीसी को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 161 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1028 के पायलट को लैंडिंग से पहले इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद शुक्रवार सुबह सुरक्षा के तहत इंदौर एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। एटीसी कंट्रोल से सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और CISF की टीमें तैनात कर दी गईं। […]

बड़ी खबर : 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसे भारत में ,34 वाहनों में बम लगाए’, मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली खतरनाक धमकी

मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मेसेज मिला है। मेसेज में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर […]

नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ , कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बस्तर। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सल उन्मूलन अभियान को तेज करने के लिए एक तरफ जहाँ राजधानी रायपुर में बड़ी बैठक जारी है तो इस बीच खबर आई है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। वही नक्सलियों के खिलाफ रायपुर के मेफ़ेयर हॉटल में रणनीति पर बड़ी बैठक भी जारी है। इस बैठक के बीच बस्तर में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ पराक्रम भी देखने को मिल रहा है। बहरहाल इस ताजा एनकाउंटर में कितने नक्सली मारे […]