एसईसीएल ने अगस्त 2025 में 102 आश्रितों को दिए रोजगार

  बिलासपुर। एसईसीएल कंपनी के दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में अगस्त 2025 माह में कंपनी ने 102 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। अगस्त माह में सर्वाधिक 21-21 नियुक्तियाँ बैकुंठपुर और चिरमिरी क्षेत्रों में की गईं। वहीं इस वर्ष अप्रैल 2025 से अब तक कुल 182 आश्रितों को नौकरी दी जा चुकी है। कंपनी द्वारा आश्रितों के प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द नियुक्तियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। कंपनी के मानव संसाधन एवं सतर्कता विभागों के संयुक्त प्रयास से रोजगार प्रक्रिया में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान […]

अदाणी फाउंडेशन ‘उत्थान परियोजना’ के तहत ग्राम ताराशिव में खेल दिवस का सफल आयोजन

  रायपुर। अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के अंतर्गत ग्राम ताराशिव में खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ गाँव की माताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।   खेल दिवस के दौरान कबड्डी, मटका दौड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था।   कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई। विशेष बात यह रही कि माताओं ने भी सक्रिय भागीदारी कर बच्चों के साथ अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का परिचय […]

मिलादुन्नबी की छुट्टी अब 5 सितंबर को, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-ए-मिलाद के लिए 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत जारी रहेगा।  

राजधानी में चल रहा था ड्रग्स नेक्सस : ड्रग पैडलर नाव्या मलिक ने कई खुलासे किए, क्लब मेम्बरशिप सिस्टम से मिलता था ड्रग

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़े ड्रग्स नेक्सस का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए ड्रग पैडलर नाव्या मलिक ने पुलिस रिमांड के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि राजधानी में होने वाली लगभग हर टेक्नो पार्टी और आफ्टर पार्टी में हेरोइन, चरस और एमडीएमए जैसी घातक ड्रग्स आसानी से उपलब्ध कराई जाती थी। नाव्या ने पुलिस को बताया कि ड्रग्स खरीदने के लिए बाकायदा क्लब मेम्बरशिप सिस्टम बनाया गया था। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने पड़ते थे और फिर पासवर्ड या कोड के जरिए क्लब मेंबर को नशे का सामान मुहैया कराया जाता था। इस तरह राजधानी में एक संगठित गैंग लंबे […]

हिमाचल के रामपुर में बस पर गिरी चट्टानें, हादसे में दो महिलाओं की मौत व 15 यात्री घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रामपुर में बड़ा हादसा पेश आया है। बिथल कालीमिट्टी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें निजी बस को चीरते हुए सवारियों पर आ गिरीं। हादसा बेहद भयावह रहा। चट्टानें बस का आधा हिस्सा तोड़कर अंदर पहुंच गई। अचानक चट्टानें बस के अंदर आ जाने से सवारियों में चीखो पुकार मच गई। लोगों को संभलने का कतई मौका नहीं मिला। पहाड़ से आई आफत में एक यात्री की मौत हो गई व कइयाें की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीट पर बैठी एक सवारी चट्टान के नीचे ही […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर ० बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। […]

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला ० एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण ० रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही […]

छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि “रामलला दर्शन योजना” का राजनांदगांव में साकार होना

० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दुर्ग – बस्तर संभाग के यात्रियों को राजनांदगांव से सुबह 11:20 बजे *भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ० आज अयोध्या धाम के लिए *भारत गौरव ट्रेन*रवाना होने के अवसर पर दुर्ग एवं बस्तर संभाग के यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया राजनांदगांव। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन तीर्थयात्रियों के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए लगाये जा रहे जयकारे से गुंजायमान रहा। तीर्थयात्रियों के परिजनों और मित्रों ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बन उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी। ट्रेन रवाना होने के पूर्व तीर्थयात्रियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्यों एवं लोकवाद्यों से किया गया। आईआरसीटीसी के […]

वालफोर्ट अलेनसिया सरोना में गणपति पूजा की सांस्कृतिक संध्या में शौर्य प्रदर्शन

  रायपुर। सरोना स्थित वालफोर्ट अलेनसिया कॉलोनी में गणपति पूजा के अवसर पर दिनांक 30 अगस्त 2025 को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दंतेश्वरी अखाड़ा समिति के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा अद्भुत शौर्य प्रदर्शन किया गया। खिलाड़ियों ने गतका, मुद्गल, चक्र, भाला, रोप आदि पारंपरिक युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलोनीवासियों ने इस अद्वितीय कार्यक्रम की भरपूर सराहना की, विशेषकर बच्चों ने इन प्रदर्शनों का खूब आनंद उठाया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी देवाशीष पटेल वासुदेव पटेल चंदन यादव व दुष्यंत यादव के समूह द्वारा किया गया । इस सफल आयोजन के […]

राडा के पदाधिकारियों ने की परिवहन मंत्री से की मुलाकात

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की टीम ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें परिवहन मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, राडा की टीम ने परिवहन विभाग द्वारा किए गए डिजिटलाइज़ेशन की सराहना की। इस मुलाकात में राडा के अध्यक्ष रविंदर भसीन, कैट इंडिया के वाइस चेयरमैन अमर परवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष विवेक गर्ग, राडा के वाइस प्रेसिडेंट कैलाश खेमानी और सचिव विवेक अग्रवाल उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान, राडा की टीम ने परिवहन मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें विभाग के साथ […]