देश भर के विभिन्न राज्यों में 7 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, विकराल बारिश का मचेगा तांडव, अलर्ट की चेतावनी

दिल्ली। भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून का असर अब विकराल रूप ले चुका है। देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का सिलसिला जारी है, और मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 सितंबर से 7 सितंबर तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह […]

Breaking : बलरामपुर में टूटा 45 साल पुराना बांध टूटने से आई बाढ़,सास-बहू समेत 4 की मौत; 3 अब भी लापता

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एक बांध टूटने से हाहाकार मच गया। जलाशय में भरा पानी रास्ते में आने वाले 2 घरों को अपने साथ बहा ले गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं।पुलिस ने देर रात तीन लाशें बरामद कर ली। मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं। वहीं, दो बच्चों समेत 1 ग्रामीण अभी तक लापता है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 45 साल पुराना बांध बांध टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी लापता लोगों की तलाश […]

राजधानी के पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सामुदायिक भवन में लगा ली फांसी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस विभाग से जुड़ी इस घटना ने पूरे महकमे को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आसरा पोरते, जो वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे, ने पुलिस लाइन परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने विभाग के साथ-साथ उनके परिजनों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जब पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक का शव लटकता देखा। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस […]

डीएमएफ फंड घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भिलाई 3 में कारोबारी शिवकुमार मोदी के घर छापा

  भिलाई। वसुंधरा नगर भिलाई तीन में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई हो रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर CRPF की टीम भी मौजूद है। ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर के समीप विवेकानंद कॉलोनी में भी ईडी द्वारा छापे की कार्यवाही की सूचना मिल रही […]

बेबीलोन टॉवर में आधी रात लगी भीषण आग, 30-40 लोगों को किया गया रेस्क्यू

रायपुर। राजधानी के VIP चौक स्थित बेबीलोन टॉवर में आधी रात को दुबारा भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है, आधी रात को लगी आग को सबसे पहले पास के ही एक होटल के कर्मचारी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात लगातार हो रही तेज बारिश के कारण और आठवें माले पर आग लगने की वजह से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, टॉवर में देर शाम लगी भीषण आग में टॉवर की छत में बने होटल समेत बिल्डिंग में 30-40 लोग फंसे थे […]

CG Breaking : रायपुर ,दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ED ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, कृषि कारोबारियों के यहां पड़ी रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है. सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी है. ED की इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं. रायपुर में 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है. हालांकि, यह कार्रवाई किस घोटाले या मामले से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.  

छत्तीसगढ़ में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। हफ्ते की शुरुआत से ही प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। और कई जगहों में लगातार बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने 3 सितंबर यानी आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने आज होने वाली बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह […]

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक,कहा- हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी के परिणाम सुधार के लिए प्रयास करें

  रायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणामों में सुधार लाने के लिए अभी से ठोस और प्रभावी प्रयास किए जाएं। इसके लिए स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं समुचित सलाह उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा एवं लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने विभागीय संरचना, शासकीय स्कूलों और छात्रों की संख्या, शिक्षकों की […]

मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात ,नक्सल उन्मूलन अभियान और बस्तर में राहत कार्यों की दी जानकारी

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय गृहमंत्री श्री […]

आज का राशिफल 3 सितंबर : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि,घर परिवार में प्रेम बना रहेगा मेष राशि के लिए आज का दिन भाग्य वृद्धिकारक रहेगा। आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में प्रेम बना रहेगा। बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें। वृषभ राशि, सामाजिक प्रयास सफल रहेंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा। राशि […]