आज का पंचांग 3 सितंबर : आज परिवर्तिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 12, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 19, रवि उल्लाल 10, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 22 निमट तक। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अपराह्न 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 04 बजकर 13 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार, परिवर्तिनी एकादशी, […]

कोल लेवी घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर, ईडी ने डॉ. नीरज पहलाजानी से की घंटों पूछताछ

रायपुर। बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। ईडी ने सोमवार को माता लक्ष्मी अस्पताल, अनुपम नगर के संचालक डॉ. नीरज पहलाजानी से अस्पताल परिसर में ही कई घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ का केंद्र रहा, कोल स्कैम के आरोपी सूर्यकांत तिवारी द्वारा वितरित किए गए एक करोड़ रुपये। ईडी को संदेह है कि इस रकम में से 40 लाख रुपये सौम्या चौरसिया के पति सौरभ चौरसिया को हैंडओवर किए गए, जिसमें डॉ. पहलाजानी की भूमिका की जांच की जा रही है। ईडी ने पहले ही डॉ. नीरज पहलाजानी को नोटिस भेजकर मामले में जानकारी और दस्तावेज मांगे थे। पूछताछ […]

मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म; फूट-फूट कर रोए मनोज जरांगे,कहा- ‘हमारी जीत हुई’… रखी ये एक शर्त

  नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट उप-समिति की ओर से पात्र मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने सहित मराठा आरक्षण पर उनकी ज्यादातर मांगों को मान लिया गया है। एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने मंगलवार को पांचवें दिन अपना अनशन खत्म करते हुए जीत की घोषणा की। इस घोषणा के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की अध्यक्षता वाली राज्य सरकार की कैबिनेट उप-समिति के साथ बैठक के बाद, जरांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों से कहा, “हम जीत गए हैं।” ‘अब खत्म होगा आंदोलन’ पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पर सहमत हो गई है, जिससे आरक्षण […]

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इससे न केवल भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी को मजबूती मिलेगी, बल्कि […]

अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 1400 के पार, 3000 घायल; राहत टीमें मलबे में दबे लोगों को कर रही है रेस्क्यू

  इंटरनेशनल न्यूज़। अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1400 के पार पहुंच गया है। मंगलवार को तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक करीब 3,000 लोग घायल हुए हैं, और राहत टीमें मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। यह विनाशकारी भूकंप रविवार देर रात आया था और इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई थी। यह भूकंप एक पहाड़ी क्षेत्र में आया था, जिससे कई गांवों में घर पूरी तरह ढह गए और लोग घंटों तक मलबे के नीचे दबे रहे। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता […]

दिल्ली दंगों की साजिश मामले में कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2020 में हुए दंगों से जुड़ी कथित साजिश के मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम सहित कई अन्य आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया। मंगलवार को न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शैलिंदर कौर की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। अदालत ने उमर खालिद, शरजील इमाम, मोहम्मद सलीम खान, शिफा उर रहमान, अतहर खान, मीरान हैदर, अब्दुल खालिद सैफी और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत में सुनवाई के दौरान उमर खालिद और अन्य की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि उनके मुवक्किल निर्दोष […]

‘पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?’ – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल

० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा ० रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर। बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब डॉक्टरों ने बताया कि शांभवी को रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) है, तो पिता के पांव तले जमीन खिसक […]

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 हेतु 64 शिक्षक चयनित,देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु प्रदेशभर के कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार अंतर्गत चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एल.बी.), प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), सहायक शिक्षक (एल.बी.) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों में रायपुर जिले से प्रधान पाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती कामिनी साहू, धमतरी से प्रधान पाठक श्रीमती किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एल.बी. […]

सूडान में भूस्खलन में भारी तबाही : 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका; दारफुर का पूरा गांव उजड़ा

इंटरनेशनल न्यूज़। सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भूस्खलन के कारण 1000 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस देश पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही समूह- सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को बताया कि कई दिनों की भारी बारिश के बाद तरासिन गांव में रविवार को भूस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गांव मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों के बीच है। इसे हाल के कुछ वर्षों की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तरासिन गांव में रहने वाले लगभग सभी लोगों की मौत हो चुकी है। केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है। अनुमान है कि लगभग […]

जानें कब लगेगा सदी का सबसे दुर्लभ चंद्र ग्रहण, 100 साल बाद बना ये खास संयोग; भूलकर भी न करें यें काम

इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) रविवार, 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है क्योंकि यह पितृपक्ष के दौरान पड़ रहा है। खास बात यह है कि ऐसा संयोग 100 साल में एक बार ही बनता है। वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती। इस दौरान चंद्रमा का रंग लालिमा लिए होता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार, ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। मंदिरों […]