नृत्य के विभिन्न रंगों से सराबोर हुआ वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का तीज महोत्सव

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति प्रदेश की विप्र महिलाओं, युवतियों को पूर्णतः सांस्कृतिक मंच प्रदान करने “तीज महोत्सव” का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती में किया गया. प्रतिभागियों ने समूह, एकल नृत्य, तीज सुंदरी की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा रहीं. अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर स्वागत किया गया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलायें तीजा […]

एसईसीएल ने अगस्त माह में दर्ज किया रिकॉर्ड ओबीआर

  ० 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ अगस्त माह का सर्वाधिक ओबीआर बिलासपुर। एसईसीएल ने अगस्त 2025 में ओवर बर्डन रिमूवल (OBR) का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हाल ही में सम्पन्न अगस्त माह में कंपनी ने 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCuM) का ओबीआर कर स्थापना से अब तक किसी भी अगस्त माह में सर्वोच्च ओबीआर की उपलब्धि दर्ज की है। अगस्त 2025 के लिए निर्धारित 21.17 MCuM के लक्ष्य की तुलना में एसईसीएल ने 115.8% उपलब्धि दर्ज की। वहीं, अगस्त 2024 में प्राप्त 13.62 MCuM की तुलना में इस वर्ष उल्लेखनीय 84.82% की वृद्धि दर्ज की गई। गौरतलब है कि कोयला उद्योग में ओपनकास्ट खदानों से कोयला […]

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा विवादों में उलझे ,चाचा ने अवैध संबंध का लगाया आरोप

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा युवा मोर्चा के ​नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगा है। एक शिकायती पत्र में राहुल पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। ये आरोप कोई और नहीं उनके चाचा ने ही लगाया है। अब पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, मामला बेमेतरा जिले के सिलहट गांव का है। दरअसल, राहुल टिकरिया पर उनके ही चाचा ने गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल की वजह से चाचा का घर बर्बाद हो गया। पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में रविकांत ने समाज […]

रामदेव जयंती उत्सव: 2 सितंबर को निकलेगी रामदेव पीर बाबा की भव्य शोभायात्रा

  रायपुर। लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित बाबा रामदेव मंदिर, फाफाडीह चौक, इस वर्ष, अपना 48 वां वर्ष धूमधाम से मनाने जा रहा है । इस उपलक्ष में दिनांक 2 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से रामदेव पीर बाबा की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसका मार्ग देवेंद्र नगर चौक से होते हुए टिंबर मार्केट स्थित, पाटीदार भवन पहुंचेगी तथा कच्छ कड़वा पाटीदार भवन में बाबा रामदेव जी की स्थापना होगी दोपहर पूजा आरती आदि होगी । तत्पश्चात, स्थानीय गुजराती कलाकारों द्वारा एवम् शीतलबेन व्यास की मंडली द्वारा भजन, कीर्तन,भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। दिनांक 3 सितंबर को मंदिर में ग्रह सांती मंडल पूजन , दुग्ध अभिषेक […]

Gold Silver Rate: आलटाइम हाई पर सोने और चांदी का भाव, गोल्ड 1.05 लाख रुपये के पार, चांदी में भी रिकॉर्ड उछाल

बिजनेस न्यूज़। देश में सोने और चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड रेट ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। एक सितंबर को सोना और चांदी अपने आलटाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,02,388 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,17,572 रुपए थी। सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आने की वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, सितंबर में फेडरल रिजर्व की […]

SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन के संयुक्त घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की सभी देशों ने निंदा की

  इंटरनेशनल न्यूज़। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की और भारत के इस रुख से सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह का ‘दोहरा मापदंड’ स्वीकार नहीं किया जा सकता। एससीओ के संयुक्त घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की गई। यह घोषणापत्र चीन के तटीय शहर तियानजिन में दो दिन तक चले वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंत में जारी किया गया। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति और कई अन्य वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया। एससीओ के सदस्य देशों ने […]

दंतेवाड़ा में सीएम साय ने की हाई लेवल मीटिंग,बाढ़, आपदा और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

दंतेवाड़ा। सीएम साय ने आज दंतेवाड़ा के जिला कार्यालय में बाढ़, आपदा और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिले के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी साझा की। सीएम ने X में बताया, बीते दिनों बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जन-धन और अधोसंरचना की जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है, लेकिन प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक राहत और स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहें, प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद समय पर उपलब्ध […]

नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए राज्य भर में कार्रवाई लगातार जारी

रायपुर। दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में की गई कार्रवाइयों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया। हाल ही में पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रतिबंधित औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर इसकी 200 स्ट्रिप जब्त की गई। वहीं रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और इनसे 120 नग औषधियां बरामद की गयी। दोनों मामलों […]

पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही; गांव के गांव बर्बाद, कम से कम 800 लोगों की मौत, 2500 घायल

इंटरनेशनल न्यूज़। पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए एक शक्तिशाली भूकंप से कई गांवों को तबाह कर दिया है। इलाके में भारी नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप में अब तक 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 1300 अन्य घायल हुए हैं। खोज और बचाव दल के इलाके में पहुंचने के साथ ही मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए भूकंप में कम से कम 610 लोग मारे गए और 1,300 घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने हताहतों की […]

डॉक्टर ने खाने में ऑर्डर किया वेज बिरयानी, कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप,होटल वालों ने दी ये सफाई

  अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा। दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग से करने […]