सीएम साय बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई निरीक्षण,लगाए गए राहत शिविर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर हैं. उन्होंने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया. उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद मुख्ममंत्री बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के समीक्षा करेंगे. प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर भी स्थापित किए हैं, जहां उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा डोनेशन के माध्यम से कपड़े इकट्ठा कर उनका वितरण किया जा रहा है. रोटरी क्लब के सदस्यों ने कपड़े वितरित किए, जबकि पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों […]

Bhadrapad Purnima : भाद्रपद पूर्णिमा व्रत की तारीख और पूजा विधि, जानें चंद्रग्रहण के दौरान कैसे करें पूजा

हर महीने पूर्णिमा तिथि का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की व्यक्ति पर सदैव कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन स्नान दान और व्रत का विशेष महत्व है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर इस बार चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानते हैं भाद्रपद माह का पूर्णिमा व्रत कब है। साथ ही जानें पूजा का मुहूर्त और विधि। कब है भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 6 सितंबर को मध्य रात्रि में रात 1 बजकर 42 मिनट से पूर्णिमा तिथि […]

आज से बदल गए हैं कई नियम : एलपीजी, एटीएम चार्ज और एफडी ब्याज दरों में हुए बड़े बदलाव,चांदी में होगी हॉलमार्किंग

दिल्ली। एक सितंबर यानी आज (सोमवार) से कई नियम बदल गए हैं। इनकी जगह अब नए नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों से आपके घर के बजट और रोजमर्रा के खर्चों पर अच्छा खासा असर पड़ेगा। चांदी की हॉलमार्किंग, एलपीजी की कीमतों में संशोधन, एटीएम निकासी शुल्क और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में संभावित कमी जैसे बदलाव सीधे उपभोक्ताओं पर असर डालेंगे। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दरें घोषित करती हैं। 1 सितंबर को भी कीमतों में बदलाव होगा, जो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और कंपनी की गणनाओं पर निर्भर करता है। एटीएम उपयोग पर नए नियम कुछ […]

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, काबुल से दिल्ली तक डोली धरती, 9 लोगों की मौत

इंटरनेशनल न्यूज़। अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बीती रात अफगानिस्तान समेत दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है। अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने […]

मां महामाया एचपी गैस एजेंसी पर छापेमारी,6.33 लाख रुपये मूल्य के अवैध सिलेण्डर जब्त

रायपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण एवं अधिक दाम पर विक्रय करने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मेसर्स माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी, करमदा में 6,33,536 रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के 233 सिलेण्डर अनियमित रूप से संग्रहित पाए गए। इस पर एजेंसी संचालक सुनीता अग्रवाल और प्रबंधक तामेश वर्मा के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई तथा संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी और एजेंसियों द्वारा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही […]

‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में हुआ प्रसारण,छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ […]

आज का राशिफल 1 सितंबर :मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,भाग्य आपको आज सफल बनाएगा मेष राशि के लिए आज दिन का आत्मविश्वास और आनंद से भरपूर रहेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और जोश का अनुभव करेंगे। दिन का दूसरा भाग आज विशेष रूप से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके सितारे कहते हं कि आज आपको भाग्य आपको प्रयास से बढ़कर सफल बनाएगा। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज परिवार में भाइयों से आपकी नजदीकियां बढ़ती और आज आपको सामाजिक काम करने का भी मौका मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें। वृषभ राशि,जीवनसाथी […]

आज का पंचांग 1 सितंबर : आज भाद्रपद शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 10, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 17, रवि उल्लावल 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सायंकाल 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अपराह्न 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। चंद्रमा सायंकाल 09 बजकर 55 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार अदुःख नवमी, चन्द्र नवमी। […]

BIG Breaking: चाईबासा में छत्तीसगढ़ का कुख्यात नक्सली हिडिमा गिरफ्तार,भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद

  रायपुर/चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने रविवार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के कुख्यात माओवादी कमांडर संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और माओवादी एरिया कमेटी सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चाईबासा जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा जंगल में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हुई। चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस बल और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। जंगल से दोनों […]

हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम :जशपुर के पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा करेंगे अभियान का नेतृत्व

रायपुर। एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल हैं। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव है। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामुहिकता की भावना से है। हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुँचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक ताकत और प्रकृति से गहरे रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने खड़ा हो रहा है। दल के सदस्य अपनी संस्कृति […]