NHM कर्मियों का अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी,सूरजपुर में सिर मुंडवाकार जताया विरोध,कल से मोदी की गारंटी की करेंगे खोज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अगस्त से अश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गुरुवार को भी ये कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आज हड़ताल का 11वां दिन था। इस दौरान सूरजपुर बस स्टैंड के पास NHM कर्मचारियों ने सिर मुंडवा कर विरोध प्रदर्शन किया है। एनएचएम कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मोदी की गारंटी को आधार बनाते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। मनेंद्रगढ़ मे PPE किट पहनकर किया प्रदर्शन लगातार 11 दिनों से वे अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग ढंग से हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को […]

दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

० निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “दक्षिण […]

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से मचाई तबाही: चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-भूस्खलन से हुई तबाही से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य में सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर व जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। कई इलाकों में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं। पंडोह डैम के साथ लगते कैंची मोड़ के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है। अब इसकी जल्द बहाली के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। यहां पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। बीती रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण यहां हाईवे का एक बड़ा भाग पूरी तरह से जमींदोज हो गया। राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक 535 सड़कें बंद रहीं। […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुरेश टप्पो CBI स्पेशल कोर्ट के जज व मयंक सोनी रेलवे कोर्ट के जज की नियुक्ति की

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंगलवार को दो अहम नियुक्तियों की घोषणा की। हाईकोर्ट ने अलग-अलग आदेश जारी कर सुरेश टप्पो (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर) को सीबीआई स्पेशल कोर्ट का जज और मयंक सोनी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) को रेलवे कोर्ट का जज नियुक्त किया है। सीबीआई स्पेशल कोर्ट का मुख्यालय रायपुर रहेगा। सुरेश टप्पो को उन मामलों की सुनवाई का अधिकार होगा, जिनका अन्वेषण सीबीआई (दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना) द्वारा किया गया हो। हालांकि, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अध्याय-3 के अंतर्गत आने वाले अपराध इसमें शामिल नहीं होंगे।   वहीं, रेलवे कोर्ट के विशेष जज के रूप में मयंक सोनी को नियुक्त किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र […]

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० प्रभारी सचिव बाढ़ प्रभावित जिलों का भ्रमण कर राहत कार्यों का करें निरीक्षण – मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान दिए दिशानिर्देश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

० औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ बना वैश्विक साझेदारी का आदर्श गंतव्य : मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गांव-गांव तक […]

बिहार में हाई अलर्ट: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकवादियों ने नेपाल के रास्ते ली एंट्री

पूर्णिया। बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है। नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट। सीमावर्ती जिलों के एसपी को किया गया सतर्क। खंगाले जा रहे नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे। पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया की राज्य पुलिस मुख्यालय के […]

बस्तर में बाढ़ से बिगड़े हालत, अब तक 7 की मौत, दंतेवाड़ा से 100 से ज्यादा गांवों से टूटा संपर्क

दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश आई बाढ़ से दंतेवाड़ा जिले में 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। 200 से ज्यादा मकान ढह गए। पनेड़ा के पास नेशनल हाईवे के पास पुल का अप्रोच बह जाने से करीब 20 घंटों तक यहां आवाजाही बंद रही। वायसेना भी रेस्क्यू में जुटी रही। 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पुल के दोनों तरफ ट्रक और बसों की लंबी लाइन लग गई। दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। बता […]

आरईसी लिमिटेड की हुई 56वीं वार्षिक आम बैठक

  गुरुग्राम। आरईसी लिमिटेड की 56वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की और कंपनी के बोर्ड के सभी निदेशकों ने इसमें भाग लिया। कई शेयरधारक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।इसके बाद अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “समीक्षाधीन वर्ष के दौरान, आरईसी ने रिकॉर्ड परिचालन और वित्तीय उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिससे एक प्रदर्शन-संचालित सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के रूप में इसकी स्थिति मज़बूत हुई। ऋण स्वीकृतियाँ ₹3,37,179 करोड़ तक पहुँच गईं, जिनमें ₹1,91,185 करोड़ का वितरण शामिल है, जो बिजली और बुनियादी ढाँचे में […]

ए.आई.बी.एफ.कोर कमेटी की हुई बैठक ,सर्व सहमति से पुनः गुणनीधि मिश्रा प्रदेषाध्यक्ष बनाये गये

  विगत दिनों तेलीबांधा रायपुर स्थित किंग्सवे होटल में ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट राष्ट्रीय समिति के कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में आन्ध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि प्रान्तों से विप्रजनों कि उपस्थिति रही। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाय.राम नरसिम्हन द्वारा भगवान परशुरामजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ बैठक का शुभारम्भ किया गया। छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा ने सभाकक्ष में उपस्थित समस्त विप्रजनों का सम्मान अंगवस्त्रम से करते हुए कहा गया कि रायपुर के समस्त विप्र-संगठन परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए विविध कार्यक्रमों को सम्पन्न कराते हैं। यहाँ स्थानीय, जिला स्तरीय व प्रादेश इकाई का गठन जल्द ही किया जायेगा। इस बैठक का सफल संचालन […]