अयोध्या में 25 नवंबर को ऐतिहासिक आयोजन :राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति, दुनिया देखेगी समरसता की तस्वीर

  अयोध्या। रामनगरी अयोध्या 25 नवंबर को इतिहास रचने जा रही है। परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन भव्य स्वरूप में होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन में राम मंंदिर ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समारोह केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना, समरसता और संगठन की शक्ति को प्रकट करेगा।   25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे से ध्वजा पूजन के […]

छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जताई अति भारी बारिश की संभावना, बस्तर में बाढ़ के हालात

रायपुर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश के सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. मानसून इस समय बस्तर संभाग के जिलों में ही मेहरबान है जिसके चलते लगातार बारिश हो रही और इधर धूप का असर होने से उमस से बेचैनी छाई हुई है. 27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रहा. बिलासपुर सहित संभाग के जिलों में […]

अतिवर्षा प्रभावित इलाकों का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा,प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आकलन तथा आमजनों हेतु पुनर्वास सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  रायपुर। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में विगत रात्रि में भारी वर्षा से हुए क्षति का आंकलन हेतु जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा मुख्यालय के वर्षा प्रभावित क्षेत्र सुरभि कालोनी, जीएडी कालोनी तथा नये रेस्ट हाऊस सहित अन्य मोहल्लों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला प्रशासन द्वारा राहत के उपायों तथा प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अतिवृष्टि से हुई क्षति के आकलन के लिये तहसीलदारों एवं पटवारियों के द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिले में 27 राहत शिविर बनाये गयें […]

अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है चक्रधर समारोह: राज्यपाल श्री डेका

० राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ ० विघ्नहर्ता की आराधना के साथ आस्था, संस्कृति, साहित्य और कला के अद्भुत संगम की 10 दिवसीय यात्रा का शानदार आगाज ० शास्त्रीय संगीत के गायन वादन से लेकर स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच रायपुर। चक्रधर समारोह हमें अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ता है और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है। राजा चक्रधर सिंह ने कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो सपना रायगढ़ की धरती से देखा था, यह उत्सव उस स्वप्न का प्रतीक है। राज्यपाल रमेन डेका आज रायगढ़ जिले में आयोजित 40वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ कर कार्यक्रम […]

आज का राशिफल 28 अगस्त : वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों को आज मिलेगा परिवर्तन योग का लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आज का दिन धन वृद्धि लाएगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी, जीवनसाथी को आज आप आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। यदि आपका कोई वाद-विवाद आपको काफी समय से परेशान कर रहा था तो उससे आपको राहत मिलेगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। वृषभ राशि,दिन रचनात्मक और […]

आज का पंचांग 28 अगस्त : आज पंचमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 06, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 13, रवि उल्लावल 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 05 बजकर 57 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अपराह्न 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बालव करण सायं 05 बजकर 57 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज […]

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की उम्र में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

रायपुर। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से रायपुर सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है। रजनी ताई उपासने ने 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा चरण तिवारी को हराकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। इस जीत के साथ ही वे रायपुर की पहली महिला विधायक बनीं और लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। राजनीति में आने से पहले रजनी ताई भारतीय जनसंघ से जुड़ी […]

रमेश चंद्र महापात्रा ने संभाला एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का ग्रहण किया पदभार

बिलासपुर। बुधवार को रमेश चंद्र महापात्रा ने एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने एसईसीएल परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं, इस अवसर पर श्रीमती शुभश्री महापात्रा की विशेष उपस्थिति रही। एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) संचालन, एन फ़्रेंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने भी महापात्रा से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभालने से पूर्व रमेश चंद्र महापात्रा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के झांझरा क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय का अनुभव […]

एकलव्य खेल अकादमी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का नेशनल में चयन

रायपुर।जशपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से संचालित एकलव्य खेल अकादमी बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का केंद्र बनी हुई है। यहां चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने बताया कि ताइक्वांडो विधा में बच्चों को प्रशिक्षक नंदलाल यादव के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 से 24 अगस्त 2025 तक अंबिकापुर में आयोजित 21वीं राज्य […]

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शिकारियों पर शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार, 12 फरार

रायपुर।वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा अवैध शिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। सिमगा परिक्षेत्र अंतर्गत कचलोन बीट में प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 12 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में उपवनमण्डलाधिकारी निश्चल शुक्ला एवं परिक्षेत्र अधिकारी बसंत खांडेकर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी से जंगली सुवर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुवर की अंतड़ी, जी.आई. तार, विद्युत तार एवं खूंटियां बरामद की गईं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी आरोपी संगठित रूप से अवैध शिकार की गतिविधियों में […]