राजधानी में डेंटल कॉलेज के प्रोफ़ेसर हुए सायबर फ्रॉड का शिकार, वीआईपी मेम्बरशिप का झांसा देकर 26 लाख 68 हजार की ठगी की

रायपुर। राजधानी में साइबर क्राइम से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है, जिसमें सायबर अपराधियों ने एक डेंटल कॉलेज के एक प्रोफ़ेसर को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने प्रोफसर के साथ करीब 26 लाख 68 हजार रुपये की ठगी की है। जानकारी के मुताबिक़ इसकी सूचना पीड़ित प्रोफेसर ने आमानाका पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वीआईपी मेंबरशिप और मुनाफे का लालच दिया था। इसके बाद ठगों ने शातिराना तरीके से उनसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराया। वही जब उन्हें इससे फायदा होता नहीं दिखा और रिटर्न हासिल नहीं हुआ तो उन्होंने व्हाट्सप्प ग्रुप में […]

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा : बाढ़ में बही कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार बाढ़ के पानी में बह गई। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु का यह परिवार बस्तर घूमने आया था. कार में सवार ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन परिवार के चार सदस्य पानी के तेज बहाव में फंस गए. एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है. SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर […]

श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर : मणिमहेश यात्रा पर लगी पूर्णत: रोक,3 लोगों की मौत, घायलों को एयरलिफ्ट कर किया गया रेस्क्यू

चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर पूर्णत: रोक लगा दी है। बताया जा रहा है तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। इनमें दो कुगती मार्ग व एक की हड़सर के पैदल यात्रा मार्ग पर जान गई है। प्रशासन शव हड़सर ला रहा है। हड़सर डेड बाडी पहुंचने पर ही पहचान हो पाएगी। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं पांच श्रद्धालु सुंदरासी में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर घायल हुए हैं। सुंदरासी में भूस्खलन के कारण घायल पांच लोगों को आज एयरलिफ्ट किया गया है। भरमौर के सिविल अस्पताल में इन्हें उपचाराधीन किया गया है। मौसम से […]

वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से तबाही, 32 मौत, प्रकृति दिखा रही अपना रौद्र रूप, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

  कटरा। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम मार्ग पर भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। हादसे में 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। अर्द्धकुंवारी के पास बुए भूस्खलन ने यात्रा मार्ग को प्रभावित कर दिया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में ढेर हो गया है। आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। सेना और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे […]

छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अफसरों को आईपीएस अवार्ड, बने प्रमोटी IPS,देखें पूरी लिस्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हो गए हैं। इसके लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी। इसमें सात अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी मिली थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस बनने वालों में पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा।  

क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो में लकी ड्रा विजेताओं के नाम घोषित,आने वाले साल में और बेहतर काम करने का क्रेडाई ने दिलाया भरोसा

  ० फ्यूचर के हिसाब से बनाएँ कॉलोनी, बिल्डर्स – विधायक सोनी रायपुर। क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रापर्टी एक्सपो 2025 का छठा संस्करण शानदार रिस्पांस के साथ संपन्न हुआ। काफी बड़ी संख्या में प्रापर्टी बायर्स ने बुकिंग कराई। आने वाले साल में और बेहतर ढंग से आयोजन करने का संकल्प लेकर, क्लोजिंग सेरेमनी के अवसर पर लकी ड्रा के विजेताओं के नाम घोषित किए गए और एक्सपो में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, सचिव अभिषेक बच्छावत, प्रोग्राम चेयरमैन नवनीत अग्रवाल और को-चेयरपर्सन संजना बघेल ने प्रापर्टी एक्सपो के सफल आयोजन के लिए सभी बिल्डर्स, स्टॉल होल्डर्स, बैंकर्स और अन्य सहयोगियों के प्रति […]

रामदेव जयंती उत्सव 2 सितंबर को, रामदेव बाबा की निकलेगी शोभायात्रा

रायपुर। लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित बाबा रामदेव मंदिर, फाफाडीह चौक , इस वर्ष , अपना 48 वा वर्ष धूमधाम से मनाने जा रहा है । इस उपलक्ष में दिनांक 2 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से रामदेवपिर बाबा की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसका मार्ग देवेंद्र नगर चौक से होते हुए टिंबर मार्केट स्थित, पाटीदार भवन पहुंचेगी तथा कच्छ कड़वा पाटीदार भवन में बाबा रामदेव जी की स्थापना होगी दोपहर पूजा आरती आदि होगी । तत्पश्चात , स्थानीय गुजराती कलाकारों द्वारा एवम् शीतलबेन व्यास की मंडली द्वारा भजन, कीर्तन,भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। दिनांक 3 सितंबर को मंदिर में ग्रह सांती मंडल पूजन , दुग्ध […]

24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अगस्त से

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वावधान में 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ आगामी 28 अगस्त से 06 सितंबर 2025 को रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार पिछले 23 वर्षों से सफलतापूर्वक जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से महिला एवं पुरुष निशानेबाज, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में निम्नलिखित वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे 10 मीटर राइफल एवं पिस्टल शूटिंग 25 मीटर पिस्टल शूटिंग 50 मीटर राइफल एवं पिस्टलशूटिंग विभिन्न प्रतियोगिता के हर मैच व हर वर्ग में भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ द्वारा […]

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास लैंडस्लाइड, छह की मौत, 14 घायल;अब भी कुछ दबे हुए हैं, यात्रा स्थगित

कटड़ा। कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। करीब छह लोग घायल हो गए और कुछ के दबे होने की आशंका है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं। लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी […]

खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और सार्वजनिक खुले स्थानों पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

० नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जारी किया परिपत्र रायपुर। राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि […]