भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ी : हिस्सा बने INS उदयगिरि-हिमगिरि, रक्षा मंत्री बोले- आत्मनिर्भर भारत का सपना हुआ साकार

विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि को नौसेना में शामिल किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से स्पष्ट है कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हुआ है। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ी है। भारतीय नौसेना न केवल तटीय क्षेत्रों की रक्षा करती है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि भी बनाए रखती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि का जलावतरण हमारी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। मैं इस अवसर पर भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा […]

जम्मू-कश्मीर : डोडा में बादल फटने से मचा हाहाकार, नेशनल हाइवे हुआ बंद, कई घर बहे, 4 की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से हाहाकार मच गया। नेशनल हाईवे बंद हो गया है और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सबमें 4 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश का कहर अब भी जारी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर किश्तवाड़ में भी बादल फटने की खबर है। डोडा में बादल फटने के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। तेज पानी के बहाव के कारण सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किश्तवाड़ में भई बादल फटने की खबर है। भलेसा के चरवा इलाके में बाढ़ की सूचना है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर […]

रायपुर-उरकुरा के बीच बेपटरी हुई मालगाड़ी,रेल यातायात हुई बाधित, कई ट्रेनों की थमी रफ्तार

  रायपुर। राजधानी रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर जाने के कारण इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंच गए और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। हादसे का सबसे ज्यादा असर अप और डाउन दोनों रेल मार्गों पर पड़ा है। कई ट्रेनें बीच रास्ते खड़ी हो गई हैं। अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को उरकुरा स्टेशन के पास रोकना पड़ा। यात्री घंटों से ट्रेन के दुबारा […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ सप्ताह से विज़न 2047 को मिलेगा वैश्विक आयाम रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी यात्रा और ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर कहा कि “हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी। इससे दोनों देशों की जनता […]

छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण कई जिलों में होगी बारिश

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून इन दिनों सक्रीय है। अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कल से बारिश की एक्टिविटी में तेजी आ सकती है. रविवार को लगभग सभी 5 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. वहीं एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण […]

कब है गणेश चतुर्थी ? जानें गणपति बप्पा की स्थापना कैसे करें, इन नियमों का जरूर रखें ख्याल

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव शुरू हो जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 27 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में गणपति बप्पा को लाने वाले हैं, तो कुछ जरूरी नियमों और विधि को जरूर जान लें। मान्यता है की विधि पूर्वक और नियमों का ध्यान रखते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातक को गणपतिजी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। […]

इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ माओवाद से पीड़ितों ने खोला मोर्चा, नक्सल समर्थक का हवाला देकर सांसदों को लिखी चिट्ठी

  नई दिल्ली। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ माओवादी हिंसा के शिकार हुए पीड़ितों ने मोर्चा खोल दिया है। माओवादी हिंसा के केंद्र में रहे बस्तर के पीड़ितों ने सभी सांसदों को पत्र लिखकर एक नक्सल समर्थक को देश के सबसे बड़े पद पर बिठाने की कोशिश पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सलवा जुडूम खत्म होने के बाद माओवादियों ने बस्तर में कोहराम मचाया था और सैंकड़ों युवाओं को मौत के घाट उतार दिया था। उत्तर बस्तर में कांकेर के चारगांव के उपसरपंच रहे 56 वर्षीय सियाराम रामटेके ने अपने पत्र में लिखा कि सलवा जुडूम आंदोलन […]

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 स्थानों पर ED ने की छापेमारी,अस्पताल निर्माण केस में एक्शन!

  नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ED ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, ईडी की टीम अभी सौरभ भारद्वाज के घर पर जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की हकीकत सामने आएगी। इस मामले में भाजपा नेता विस अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पिछले साल शिकायत दी थी। सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्री से ध्यान भटकाने […]

नवविवाहित युवती का बोरे में बंद शव शिवनाथ नदी में मिला, शादी के कुछ दिन बाद हुई मर्डर से मची सनसनी

भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा की एक नवविवाहित युवती का शव बोरे में बंद अवस्था में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में विवाह भी हुआ। लेकिन विवाह के कुछ ही दिनों बाद युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवती का शव बहते हुए बिलासपुर जिले की पुलिस को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को बरामद कर धुर्राबंधा गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी […]

एम्स रायपुर और बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बीच एमओयू, मरीजों को मिलेगा उच्चस्तरीय स्वास्थ्य लाभ

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्राथमिकता है हर जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर।बिलासपुर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते के जरिए बिलासपुर के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को एम्स जैसे विश्वस्तरीय संस्थान से प्रशिक्षण और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का अनुभव मिलेगा। इससे न केवल अस्पताल की रिसर्च और उपचार क्षमता बढ़ेगी बल्कि आम नागरिकों को भी अपने ही शहर में उच्चतम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया […]