छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, आज भी यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों मौसम बदला है। गुरुवार देर शाम रायपुर में तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी, और आज भी बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेज़ी की चेतावनी दी है। साथ ही कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। रायपुर में बीते 24 घंटे में करीब 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बादलों की गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना […]

चंबा में भीषण हादसा: कार पर गिरी बड़ी चट्टान, फिर गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

  चंबा। हिमाचल प्रदेश के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर के कारण वीरवार रात सफेद रंग की स्विफ्ट साउआ पधरी के समीप लुढ़क कर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार 40 वर्षीय पुत्र नरेन सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, हंसो 36 वर्षीय पत्नी राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, आरती 17 वर्षीय पुत्री राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, दीपक 15 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, राकेश कुमार 44 वर्षीय पुत्र हरि सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा और चालक हेम पाल 37 वर्षीय पुत्र इंदर सिंह, गांव […]

पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा की पत्नी मंजू विश्वकर्मा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नगर निगम रायपुर के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी मंजू विश्वकर्मा का निधन हो गया है। वे काफी समय से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार 8 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे महादेवघाट मुक्तिधाम रायपुर में किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने की संभावना है।    

पीएचसी बेनूर के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा आज नारायणपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी स्टोर में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते पदस्थ फार्मासिस्ट अरसद रिजवी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। निरीक्षण के समय स्टोर में एक्सपायरी और बिना एक्सपायरी की दवाइयां एक साथ रखी हुई पाई गईं। इसके अतिरिक्त स्टॉक रजिस्टर का संधारण भी नहीं किया गया था। धूल से ढकी दवाइयों की स्थिति और एक्सपायरी दवाइयों का संग्रहण स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक पाया गया। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के […]

राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए हुई कार्यशाला

– 150 से अधिक प्रतिभागियों में उद्यमी, अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के सदस्य रहे शामिल रायपुर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार ने मिलकर एक महत्वपूर्ण ‘कॉम्पोज़िट कॉम्पिटिटिवनेस अवेयरनेस वर्कशॉप’ का आयोजन किया। यह कार्यशाला आरएएमपी (RAMP) योजना के तहत रायपुर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में आयोजित की गई। कार्यशाला में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें उद्यमी, अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के सदस्य शामिल थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उक्त उद्यमों को सशक्त बनाना और उन्हें नई तकनीकों, योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना था। अधिकारियों ने बताया […]

सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित

  रायपुर।महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक अध्ययन दल 5 से 7 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में प्रवास पर रहा। इस दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूचना, जनसंपर्क और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम नवाचारों और प्रभावी कार्यप्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करना था। अध्ययन दल में महाराष्ट्र शासन की उप सचिव श्रीमती समृद्धि अंगोलकर, निदेशक किशोर गंगरडे सहित कुल छह वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। दल ने छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग एवं उसकी सहायक संस्था छत्तीसगढ़ संवाद की संपूर्ण कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ई-न्यूज़ क्लिपिंग, ई-आरओ […]

दिल्ली में 24 -25 अगस्त को ‘अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन’ ,देश भर 60 अध्यक्ष- उपाध्यक्ष होंगे शामिल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की कि राजधानी 24 और 25 अगस्त, 2025 को ‘अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन’ की मेजबानी करेगी। यह कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा में होगा और इसमें देश भर की राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदों के लगभग 60 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों को ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा दिया जाएगा और उनके सम्मान में विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार सभी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली विधान सभा सचिवालय को अतिथियों के दिल्ली आगमन से लेकर उनके […]

कुम्हारी टोल प्लाजा टोल टैक्स वसूली 2015 तक थी 10 साल से अवैध वसूली हो रहा : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा को 2026 में बंद करने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा में टोल वसूली की मियाद 2015 में खत्म हो चुकी है, उसके बाद भी रोज हजारों गाड़ियों से अवैध रूप से टैक्स की वसूली क्यो किया जा रहा है? सड़क मेंटेनेंस के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है। जब मियाद खत्म हो चुकी है तो अब तक बंद क्यों नहीं किया गया? अवैध टोल प्लाजा को बंद करने 2026 का इंतजार क्यों? नितिन गडकरी ने अवैध टोल वसूली को […]

आज का राशिफल 8 अगस्त : वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए शुभ रहेगा मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर करना शुभ लाभदायक होगा। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा। आपके पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको आज सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं श्रीसूक्त का पाठ करें। ​वृषभ राशि,भाग्य देगा साथ मेहनत का फल पाएंगे वृषभ राशि से […]

आज का पंचांग 8 अगस्त : आज सावन पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24, सफ़र 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 08 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 09 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। […]