पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि जारी,सीएम साय ने कहा -समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार

० प्रदेश के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में 553 करोड़ 34 लाख रुपये का हुआ अंतरण ० राज्य के अन्नदाताओं को अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिली 9 हजार 700 करोड़ रुपये की राशि ० छत्तीसगढ़ के 2.34 लाख वन पट्टाधारी और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है योजना का लाभ रायपुर। सावन के पवित्र महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में 20500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। इस […]

कोरबा के जिला जेल से 4 कैदी फरार, पुलिस प्रशासन विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा।कोरबा के जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.   जानकारी के मुताबिक, जिला जेल में बिजली बंद थी, जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गए. फरार कैदी जिला जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे. जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.  

दुष्कर्म के मामले में पूर्व सांसद रेवन्ना को उम्र कैद की सजा; एक दिन पहले ठहराए गए थे दोषी

बंगलुरु। दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए जनता दल सेक्युलर (जदएस) नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक की विशेष अदालत की तरफ से उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट्ट ने सजा का एलान किया। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म के चार मामले दर्ज हैं। मामला 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले में रेवन्ना के परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। क्या हैं आरोप पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पौत्र रेवन्ना 2021 में हासन के फार्महाउस और बंगलूरू में अपने घर में महिला […]

PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त जारी:वाराणसी से पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, 9.7 करोड़ किसानों को मिलेगी ‘सम्मान निधि’

दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के बनौली गाँव से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (पीएम किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस मौके पर देशभर के 9.7 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹20,500 करोड़ की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की गई। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। पीएम-किसान योजना: छोटे किसानों की ‘जीवन रेखा’ फरवरी 2019 में शुरू की गई यह केंद्र सरकार की योजना, छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत किसानों को […]

चमोली के विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल; अस्पताल में भर्ती

चमोली। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे आठ लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में आठ लोगों के घायल हुए हैं। चार लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा […]

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी किए ढेर

श्रीनगर। जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जिले के अखल इलाके (Kulgam Encounter) में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है। सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी। 30 जुलाई […]

धर्मांतरण के शक में गिरफ्तार किए गए दो नन की गिरफ़्तारी का मामला, कोर्ट ने जमानत अर्जी की मंजूर

रायपुर/बिलासपुर। धर्मांतरण और मानव तस्करी के शक में दुर्ग से गिरफ्तार किये गए दो नन से जुडी खबर निकलकर सामने आ रही है। ननों की जमानत अर्जी को हाई कोर्ट ने मंजूर कर दिया है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत देने का फैसला किया है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में गिरफ्तार ननों के मामले में शुक्रवार को बिलासपुर NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने अपनी दलीलें दर्ज कराईं। NIA कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। NIA कोर्ट के जज सिराजुद्दीन कुरैशी आज ननों की जमानत पर फैसला सुनाया। बता दें कि मानव तस्करी […]

छत से टकराए और फिर जमीन पर गिर पड़े…अंतर्राष्ट्रीय विमान में तेज़ टर्बुलेंस से हवा में भयंकर झटका, मचा हड़कंप

  इंटरनेशनल न्यूज़। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान अचानक आई तेज़ टर्बुलेंस ने हड़कंप मचा दिया। डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट, जो साल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही थी, को मिंनियापोलिस-सेन्ट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस अप्रत्याशित स्थिति में 25 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डेल्टा की एयरबस A330-900, जिसमें 250 से ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं, करीब शाम 7:45 बजे आपातकालीन स्थिति के कारण लैंड हुई। टर्बुलेंस इतनी ज़ोरदार थी कि कई यात्री अपने सीट बेल्ट नहीं बांधने के कारण उड़ते हुए केबिन में चारों ओर टकरा रहे थे। एक यात्री, लीन क्लेमेंट-नैश ने बताया कि लोग […]

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव,अगले 5 दिनों तक हलकी से माध्यम बारिश की संभावना, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

रायपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में बादल गरजने और मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी है। लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा। राजधानी रायपुर […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने बताया कि […]