आज का राशिफल 31 जुलाई : मेष, वृषभ और तुला राशि को आज मिलेगा शुभ योग से शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि, कार्यस्थल पर आपकी बेहतर छवि बनेगी आपका भाग्य आज आपका पूरा साथ दे रहा है। बीते कुछ दिनों से जो परेशानी चल रही है वह भी दिन के दूसरे भाग में दूर हो जाएगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। आपको आज धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी आज बना सकते हें जिससे आपकी शाम रोमांटिक बनेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला फंसा हुआ है तो आज आपको इस मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ भी संबंध मधुर बना रहेगा। आज […]

आज का पंचांग 31 जुलाई : आज तुलसीदास जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 09, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 16, सफ़र 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जुलाई सन् 2025 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट […]

छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसदों के साथ की मुलाकात, रात्रि भोज में कई मुद्दों पर की चर्चा

  नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित 17, छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और ज़मीनी ज़रूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो पाती हैं। इस सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक परिवर्तनों की चर्चा भी हुई। […]

राज्यपाल के रूप में रमेन डेका के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण हुए,सभी जिलों का किया दौरा

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका का छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में एक वर्ष पूर्ण हो गए है। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया है। वे प्रदेश के जनजातीय समुदायों, महिलाओं, बुजुर्गो, युवाओं, माताओं, बच्चों, दिव्यांगों सभी वर्गो की बेहतरी और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते है। छत्तीसगढ़ वासियों का अत्यंत सरल, सहज व्यवहार उन्हें प्रेरणा देता हैै। वे जितने सरल और सहज हैं उतने ही जनता से जुड़े हुए भी हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराएं उन्हें उनके गृह प्रदेश असम की याद दिलाती है और वे इसे लेकर गर्व महसूस करते है। श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के […]

’’रक्षक’’ पाठ्यक्रम का विमोचन से शुभारंभ तक का सफर शुरू हुआ 

० बाल अधिकारों के संरक्षण पर ’’रक्षक’’ पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालयों में संचालित करवाने की प्रक्रिया शुरू रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विगत 17 जून को ’’रक्षक’’ पाठ्यक्रम का विमोचन आयोग के पंद्रहवें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के करकमलों से करवाया था । इसके तुरंत बाद ही आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा ने विश्वविद्यालयों से संपर्क करना आंरभ कर दिया था । आज इस पाठ्यक्रम के संचालन को इसी शिक्षा सत्र में आरंभ करने के लिए विश्वविद्यालयों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया । दिनांक 30 जुलाई 2025 को अपरान्ह 03ः00 से 05ः00 बजे तक एमिटी युनिवर्सिटी रायपुर के कुलपति डाॅ. पीयूष कांत पाण्डेय एवं […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला हुआ। इनमें डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और सीईओ शामिल हैं। इनका हुआ तबादला विजेंद्र सिंह पाटले, CEO, सूरजपुर पूनम शर्मा, उपमहाप्रबंधक, पर्यटन मंडल मुकेश रावटे, CEO, गौरेला पेंड्रा मरवाही ऋचा चंद्राकर, प्रबंधक, स्मार्ट सिटी रायपुर सुनील कुमार चंद्रवंशी, CEO, बालोद प्रेमलता, CEO, बेमेतरा कैलाश वर्मा, GM मार्कफेड, नवा रायपुर SAS Transfer Order Date 30.07.25 (1) SAS Transfer Order Date 30.07.25 (2) SAS Transfer Order Date 30.07.25 (3) SAS Transfer Order Date 30.07.25

Breaking लद्दाख : भारतीय सेना के वाहन पर चट्टान गिरने से एक अधिकारी और दो जवान हुए शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल

  लद्दाख। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की एक गाड़ी के ऊपर अचानक चट्टान गिर गई। इस हादसे में एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक अधिकारी और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि लद्दाख के दुरबुक क्षेत्र में एक कार पर चट्टान गिरने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। यह घटना बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। बचाव कार्य जारी है और घायल सैनिकों को सहायता प्रदान की जा रही है। खराब मौसम बन रही मुख्य वजह लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से […]

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा पर लगा तीन दिन का ब्रेक,सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन

  रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। यहां दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई है। मौसम के ठीक होने पर बुधवार सुबह तक सड़क बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन भारी भूस्खलन के चलते सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग बंद हो गया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग से दोतरफा आवाजाही को रोक दिया है। मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे बारिश के बीच मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे ऊपरी तरफ चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर […]

छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई दोगुनी, रिपोर्ट में कई नई संभावनाएँ आई सामने

० रिपोर्ट के अनुसार, अचनकमार टाइगर रिजर्व में अब पहली बार 15 वर्षों बाद बाघों का लिंग अनुपात संतुलित पाया गया है रायपुर। छत्तीसगढ़ के अचनकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि देखने को मिली है। 2017 में जहां यहां सिर्फ पांच बाघ थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह जानकारी विश्व वन्यजीव कोष (WWF) इंडिया और राज्य वन विभाग द्वारा जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट में दी गई है। यह वृद्धि टाइगर रिजर्व के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि अब यहां प्रजनन योग्य उम्र के बाघों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अचनकमार टाइगर […]

तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बडी राहत: मकान गिराने पर लगा स्टे ,न्यायालय ने कहा- बिना प्रक्रिया मकान गिराना मनमानी

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित तोमर बंधुओं को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके मकान को ध्वस्त करने की प्रशासनिक तैयारी पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह आदेश जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान दिया और रायपुर जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। क्या है मामला? तोमर बंधु पर लंबे समय से सूदखोरी के जरिये अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए चल-अचल संपत्ति जब्त करने और मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। बीते रविवार को उनके निवास परिसर में बने एक कार्यालय पर बुलडोजर भी चलाया गया […]