कब है नागपंचमी 28 या 29 जुलाई? इस बार बने कई शुभ योग, जानें तारीख और पूजा विधि और महत्व

  सावन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा पाठ करने से कालसर्प दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है। इस बार नागपंचमी पर कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं नाग पंचमी कब मनाई जाएगी। साथ ही जानें नाग पंचमी पर कौन से शुभ योग बने हैं और महत्व। कब है नाग पंचमी ? वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 28 तारीख को रात में 11 बजकर 25 मिनट पर आरंभ होगी और […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय : फिर बने दुनिया के नंबर 1 नेता, पीछे छूटे ट्रंप Donald Trump और मैक्रों

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने जुलाई 2025 के अपने ताजा सर्वे की रिपोर्ट जारी की है जिसमें पीएम मोदी को 75% लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच हुआ जिसमें 20 देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल की गई थी। ट्रम्प की रैंकिंग बढ़ी इस लिस्ट में पीएम मोदी के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह ली जे म्युंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि दक्षिण कोरिया में सर्वोच्च पद पर आसीन हुए […]

लगातार बारिश से राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ हुआ तरबतर, मौसम विभाग ने आज के लिए भी जारी किया अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तटीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के तटवर्ती क्षेत्रों में बने अवदाब के चलते छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यह सिस्टम अब गंगीय पश्चिम बंगाल ,उत्तर उड़ीसा और झारखंड की ओर बढ़ रहा […]

ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव

० उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गांव पहुँचकर प्रदान किया प्रमाण पत्र रायपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त आधार देते हुए कबीरधाम जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले की ग्राम पंचायत जिंदा को प्रदेश का पहला टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। इस उपलब्धि को मान्यता प्रदान करते हुए आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्राम जिंदा पहुँचकर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए टीबी मुक्त […]

सीएम साय की अध्यक्षता में 30 जुलाई को होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली दौरे पर भी जाएंगे . इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीएम साय की मुलाकात संभव है.  

आज का राशिफल 26 जुलाई : त्रिग्रह योग से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि को आज मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, दिन आज मिलाजुला रहेगा मेष राशि से आज चंद्रमा चतुर्थ और पंचम भाव में गोचर करेंगे ऐसे में दिन का पहला भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन दिन का दूसरा भाग कुछ अधिक खर्चीला रह सकता है। आपको आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आज बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के पहले भाग में आप आज सुख साधनों से आनंदित होंगे। जबकि आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से किसी प्रकार का तनाव होने की आशंका है इसलिए बातचीत में आज संयम रखें। आपके सितारे कहते हैं कि आज सेहत का ध्यान रखें। दिन दूसरा भाग लव लाइफ के मामले में अनुकूल रहेगा। […]

आज का पंचांग 26 जुलाई : आज सावन मास द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 04, शक संवत 1947, श्रावण शुक्ल, द्वितीया शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 11, मुहर्रम 30, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक कर्क […]

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बैस को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दिया समर्थन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए छत्तीसगढ़ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बैस का नाम प्रस्तावित किया है। बैज ने पत्र में यह उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ ने भारतीय जनता पार्टी को कई बार भारी समर्थन दिया है, लेकिन फिर भी राज्य को केंद्र सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के नेताओं को उपराष्ट्रपति पद पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए, खासकर जब हमारे राज्य का कई बार समर्थन किया गया है। रमेश बैस, जो सात बार सांसद रह चुके हैं और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं, उपराष्ट्रपति पद के लिए […]

डिजिटल प्लेटफार्म पर अश्लीलता परोसने वाले उल्लू, ऑल्ट जैसे 40 OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने लगाया बैन

दिल्ली। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के अश्लीलता परोसे जाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 ओटीटी एप्लिकेशंस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। सरकार का मानना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जा रहा कंटेंट भारतीय संस्कृति, समाज की नैतिकता और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा था। कंगना रनौत ने की फैसले की तारीफ सरकार के इस कदम की सराहना बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने खुलकर की है। उन्होंने कहा कि ये फैसला समाज की भलाई के लिहाज से बेहद जरूरी था। कंगना ने कहा, ‘इस कदम का लंबे समय […]

हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

० कुल 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत भाटापारा, अदाणी समूह के अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड, रवान इकाई ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ‘हरेली तिहार’ के शुभ अवसर पर वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मल्दी-मोपर चूना पत्थर खदान परिसर में राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला वन अधिकारी श्री गनवीर धम्माशिल मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उनका स्वागत अंबुजा सीमेंट्स, रवान इकाई के यूनिट हेड द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। आयोजन में आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिकों सहित अंबुजा सीमेंट्स के अधिकारी […]