Bihar Election: सीट बंटवारे की घोषणा से पहले ही तेजस्वी ने राघोपुर से दाखिल किया नामांकन, लालू-राबड़ी भी दिखे साथ
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हाई-प्रोफाइल सीट राघोपुर से नामांकन दाखिल कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष बुधवार दोपहर हाजीपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उनके साथ एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला था। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, वरिष्ठ नेता संजय यादव सहित कई अन्य राजद नेता मौजूद थे। महागठबंधन में सीट बंटवारा अब तक नहीं बता दें कि महागठबंधन […]



