लेखिका जया जादवानी के नवीनतम उपन्यास ” काया ” का लोकार्पण 17 मई को

  रायपुर। देश के सबसे बड़े लेखक संगठन जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई की सदस्य और चर्चित कथाकार जया जादवानी के नवीनतम उपन्यास “काया” का लोकार्पण 17 मई की शाम छह बजे स्थानीय वृंदावन हॉल में होगा. ज्ञात हो कि उपन्यास ‘काया’ को भोपाल के प्रतिष्ठित मंजुल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है. यह उपन्यास नारी संवेदना को बिल्कुल अछूते कोण से देखता है. इसके कुछ ऐसे आयाम हैं जो पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था की परिधि से बाहर के हैं. जया जादवानी ने स्त्री-प्रश्न को अपने लेखन का केंद्रीय तत्व बनाकर स्त्री के शारीरिक- मनोवैज्ञानिक अस्तित्व के सुदूरतम पहलुओं की पड़ताल की है. उपन्यास ‘काया’ इस पड़ताल को एक अलग ही […]

कर्रेगुट्टा पर निर्णायक कार्रवाई के बाद अब रणनीति के मोर्चे पर जुटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजापुर-दंतेवाड़ा में जवानों के साथ बनाएंगे आगे की योजना

  रायपुर। कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में हाल ही में चले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के किले को हिलाकर रख दिया है। इस ऐतिहासिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें संगठन के उच्च रैंक—ACM और DVCM स्तर के कैडर शामिल थे। अब, इस ऐतिहासिक सफलता को स्थायी बदलाव में बदलने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं मौके पर पहुँचकर बहादुर जवानों से न केवल मुलाक़ात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे बल्कि आगे की रणनीतिक चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री आज बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर स्थित गलगम के सीआरपीएफ कैंप पहुंच रहे हैं—सिर्फ जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हीं जांबाज़ों के […]

यूपी में बर्ड फ्लू का हाई अलर्ट : सभी Zoo और इटावा लॉयन सफारी 7 दिन के लिए बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों और सफारी पार्कों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों और इटावा की लॉयन सफारी को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। वन्य जीव विभाग ने स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों और इटावा की लॉयन सफारी को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां चिड़ियाघर […]

दुनिया के हर कोने से लोग चारधाम आने के इच्छुक, 150 से अधिक देशों से 31581 ने कराया पंजीकरण

  देहरादून। दुनिया के हर कोने से लोग चारधाम यात्रा में आने के लिए इच्छुक हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख पार हो चुका है। इसमें 150 से अधिक देशों से 31581 लोगों ने पंजीकरण कराया है। यूएसए, नेपाल, मलेशिया यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा से सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पूरी दुनिया में उत्साह है। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। नेपाल से 5728 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।   इसके अलावा यूएसए से 5864, यूके से 1559, माॅरिशस से 837, […]

लखनऊ में बड़ा हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लगने जिंदा जले पांच यात्री, कई घायल

लखनऊ। बिहार के बेगूसराय बिहार से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। अभी तक आ रही खबरों के […]

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश

० राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान […]

आज का राशिफल 15 मई : गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

​मेष राशि, उतावलेपन से नुकसान हो सकता है मेष राशि से आज सूर्य का दूसरे भाव में और राशि स्वामी मंगल का चतुर्थ भाव में गोचर करना लाभदायक लेकिन तनावपूर्ण भी रहेगा। आपको आज कार्यस्थल पर संयमित और व्यावहारिक होकर काम करना होगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करना आज नुकसानदायक हो सकता है। धन संबंधी मामलों में आज आप अधिक सक्रिय रहेंगे और अधिक लाभ और धन पाने की चाहत में कुछ न कुछ गलती कर सकते हैं इसलिए धन के पीछे भागने से बचें। आपके लिए सलाह है कि आज प्रलोभन के चक्कर से बचें। अगर आप सरकारी क्षेत्र में निवेश करते हैं अथवा दीर्घकालीन निवेश करते हैं […]

आज का पंचांग 15 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 25, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02, जिल्काद 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शिव योग प्रातः 07 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक वृश्चिक […]

विष्णु के सुशासन मे क्रेडा में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय: अधिकारी-कर्मचारियों और क्लस्टर टेक्निशियन के बीच खुशी की लहर

० क्रेडा अध्यक्ष, ऊर्जा सचिव एवं सीईओ का जताया आभार रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग की बोर्ड मीटिंग मंत्रालय नया रायपुर में आयोजित की गई जहां विष्णु के सुशासन की झलक नजर आई छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग के अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी की अध्यक्षता एवं ऊर्जा सचिव , छत्तीसगढ़ शासन रोहित यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा एवं शासी निकाय के सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें क्रेडा विभाग में छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग की पदोन्नति नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही क्रेडा विभाग में क्लस्टर टेक्निशियन का यात्रा भत्ता रू 5 प्रति किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया और भी […]

छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने किया राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण ० आदिवासी परम्परा के अनुरूप प्रकृति शक्ति की पूजा कर किया म्यूजियम का शुभारंभ ० मुख्यमंत्री ने 300 नवचयनित छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति सह पदस्थापना पत्र सौंपा रायपुर। आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में […]