आज का राशिफल 11 मई : मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, सूर्य बुध की युति से पाएंगे लाभ मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि सूर्य बुध की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण और अनुकूल रहेगा। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हें। आज किसी के सहयोग से आपको व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। संतान का स्वास्थ्य को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। कल संगीत में आपकी रुचि आज बढेगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। ​वृषभ राशि,सुख साधनों की प्राप्ति होगी वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। […]

आज का पंचांग 11 मई : आज श्री नृसिंह जयंती और छिन्नमस्तिका जयंती, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति वैशाख 21, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 29, जिल्काद 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। स्वाती नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 01 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन […]

पाकिस्तान ने चंद घंटों बाद ही किया सीजफायर का उल्लंघन: जम्मू के पास नगरोटा में सैन्य इकाई पर आतंकवादी हमला; J-K और गुजरात में दिखे कई ड्रोन

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को 86 घंटों तक चला युद्ध आखिरकार शाम 5 बजे सीजफायर पर सहमति बन जाने के बाद खत्म हुआ। हालांकि, इस शांति की अवधि बहुत लम्बी नहीं रही, क्योंकि पाकिस्तान ने इसके 4 घंटे बाद ही सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियों ने एक बार फिर तनाव को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन और कई इलाकों में गोलाबारी की घटनाएं सामने आई हैं। रात 8 बजकर 15 मिनट से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी शुरू है। सीजफायर पर सहमति भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार दोपहर 3:35 बजे दोनों देशों के DGMO […]

श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक,बढ़ाया देश और प्रदेश का मान

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर।छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी वर्ल्ड नंबर-3 और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने प्लस 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर भारत का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमंत झा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए जो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व […]

Breaking : भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हुआ संघर्षविराम, आज शाम 5 बजे से लागू,12 मई को 12 बजे होगी बातचीत

  दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्षविराम हो गया है। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्षविराम के लिए राजी हुआ। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 1200 […]

अदाणी ग्रुप का ग्रीन मिशन – माइनिंग ट्रांसपोर्ट में शामिल किया भारत का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक

रायपुर। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक जारी किया है, जो लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में स्वच्छ और ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाले ये ट्रक, कंपनी के लॉजिस्टिक्स संबंधी ऑपरेशन्स में इस्तेमाल हो रहे डीज़ल वाहनों की जगह लेने के लिए तैयार हैं। अदाणी, एक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा तकनीकी कंपनी और एक प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनी के साथ मिलकर, माल परिवहन के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी से चलने वाले ट्रक विकसित कर रहा है। प्रत्येक ट्रक स्मार्ट तकनीक और तीन हाइड्रोजन टैंक से लैस होगा, […]

बीच में ही रोका गया देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, सुरक्षाबलों को वापस बुलाया गया मुख्यालय,जानें वजह

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमे दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीँ अब भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण माहौलन को देखते हुए ऑपरेशन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। बता दें कि 22 अप्रेल से 18 दिनों तक बीजापुर के कररेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा था, इस नक्सल ऑपरेशन में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। सप्ताहभर से देश में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जिस वजह से CRPF समेत सुरक्षाबलों के सभी जवानों […]

भारत-पाक तनाव : हज को जाने वाली चार्टर्ड उड़ानें रद्द, जानिए कितने दिनों के लिए जारी हुआ आदेश

श्रीनगर।मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जम्मू और कश्मीर हज समिति ने 14 मई तक सभी चार्टर्ड हज उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। दिनांक 09-05-2025 को जारी इस कार्यालय अधिसूचना के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 14-05-2025 तक निर्धारित सभी चार्टर्ड हज उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि तीर्थयात्रियों को धैर्य रखने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संशोधित उड़ान कार्यक्रम आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि 07 मई से आज लगातार चौथे दिन हज उड़ानें रद्द की गई हैं। […]

भारत -पाक तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला ,पाकिस्तान से सटे बॉर्डर एरिया से रात में नहीं गुजरेंगी ट्रेनें

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अब जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया से रात को ट्रेनें नहीं गुजरेंगी। रेलवे ने युद्ध के हालातों के देखते हुए यह फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने बाॅर्डर एरिया से छोटी दूरी पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगले आदेश तक इन सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर, जम्मू जैसे जगहों से रात को गुजरने वाली ट्रेनों को अब रीशेड्यूल किया जाएगा। इन ट्रेनों को रीशेड्यूल करके सुबह के समय चलाया जाएगा। वहीं रेलवे […]

भारत -पाक तनाव के बीच सरकार ने दिए बड़े निर्देश ,अब मीडिया चैनल्स पर बजेंगे सायरन की आवाज

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बढ़े तनाव के बीच सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी है कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने न करें। अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे लोगों को जागरूक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें। इसमें कहा गया है […]