Monsoon Update : चार दिन पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान

  दिल्ली। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी केरल पहुंचने की उम्मीद है। अगर मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक दे देता है तो यह साल 2009 के बाद से सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। साल 2009 में मानसून ने केरल में 23 मई को दस्तक दे दी थी। सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान बीते साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। वहीं साल 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 […]

अपने घर में ही घिरा पाकिस्तान, भारत के बाद TTP ने किया हमला; 22 सैनिकों की मौत

नई दिल्ली। भारत से लोहा लेने के बाद पाकिस्तान के लिए एक और नई मुश्किल खड़ी हो गई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान ने भी पाक सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस हमले में 22 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। वॉर ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक, TTP ने गुरुवार की देर रात दक्षिणी वजीरिस्तान के डांगेट चौकी पर हमला किया, जिसमें 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। वहीं बलूचों के द्वारा किए गए हमले में भी 2 पाक सैनिक ढेर हो गए। TTP ने पहले लेजर राइफलों से 6 पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया और फिर हल्के हथियारों का इस्तेमाल करके चौकी पर मला बोल दिया। […]

भारत -पाक तनाव : ‘अफगानिस्तान को लेकर झूठ फैला रहा पाकिस्तान’, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रोपेगैंडा का किया पर्दाफाश

  दिल्ली। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंड का पर्दाफाश करते हुए कहा कि, ‘पाकिस्तान ने एक झूठा दावा किया है कि एक भारतीय मिसाइल ने अफगानिस्तान को निशाना बनाया है। यह पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद आरोप है। हम बस ये बताना चाहते हैं कि अफगानिस्तान के लोगों को ये बताने की जरूरत नहीं है कि कौन सा देश उनके देश पर बीते एक-डेढ़ साल से कई बार आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले कर रहा है।’ पाकिस्तान ने क्या झूठ फैलाने की कोशिश की उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि ‘भारतीय पंजाब पर हमलों के […]

भारत -पाक तनाव : अमृतसर और जालंधर में सुबह-सुबह किया ड्रोन अटैक, भारत ने किए नष्ट, खेत में मिला मलबा

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चलते तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में हमला किया है। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके किए गए। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने कई हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिए नाकाम कर दिया। रिहायशी इलाकों में बढ़ा खतरा अमृतसर में शनिवार की सुबह ड्रोन से अटैक किया गया है। भारत ने ड्रोन अटैक को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा पठानकोट में सुबह चार से पांच जोरदार धमाके हुए हैं। पाकिस्तान ने […]

भारत की जवाबी कार्रवाई से दहशत में पाकिस्तान : इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप 48 घंटे के लिए बंद,हमले पर एयरस्पेस बंद

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार सुबह आदेश जारी कर राजधानी के सभी पेट्रोल और डीजल फिलिंग स्टेशनों को अगले 48 घंटों के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस फैसले के पीछे की स्पष्ट वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है और स्थानीय अधिकारियों को भी सीमित जानकारी दी गई है। फ्यूल सप्लाई को लेकर चिंता की आशंका सूत्रों से मिली जानकारी कए अनुसार, इस फैसले के पीछे फ्यूल सप्लाई से जुड़ी कोई बड़ी चिंता हो सकती है। आदेश के तहत इस्लामाबाद में निजी वाहनों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और व्यवसायिक गतिविधियों के […]

ऑपरेशन सिंदूर : ‘पाकिस्तान हमें उकसाने का काम कर रहा, उसका संयमित जवाब दे रहे’, ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान की कायरना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय, सेना और वायु सेना ने शनिवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का पर्दाफाश किया। इस दौरान विक्रम मिस्री ने कहा कि पिछले दो-तीन प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तान की हरकतें तनाव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। पाकिस्तान हमें उकसाने का काम कर रहा है। आज सुबह दोबारा पाकिस्तान ने उकसाने वाला और तनाव बढ़ाने वाली हरकतें कीं, हम उसका पूरे संयम के साथ उचित जवाब दे रहे हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने […]

Breaking पठानकोट एयरबेस पर रेड अलर्ट : 45 मिनट से लगातार हो रहे धमाके,बाजार करवाए गए बंद,लोगों से घरों में रहने की अपील

  पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पठानकोट एयरबेस से लगातार सायरन बजने की आवाजे आ रही हैं, यहां 45 मिनट से धमाकों के साथ फायरिंग भी हो रही है। प्रशासन द्वारा बाजार बंद करवा दिए गए है, वहीं लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। उधर, सुबह करीब 8 बजे बरनाला शहर में जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे शहर में भय का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट वायुसेना स्टेशन डिग्री के पास हुआ है। कुछ लोग इसे मॉक ड्रिल बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे वास्तविक […]

भारत-पाक तनाव : स्थगित हुई छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मियों की छुट्टियां, अब इस दिन से शुरू होगा समर वेकेशन,आदेश जारी

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी छुट्टियां स्थगित कर दी गई है। हाईकोर्ट में 12 मई से समर वेकेशन शुरू होना था, लेकिन 10 मई को शनिवार और 11 मई को रविवार अवकाश था। ऐसे में 9 मई को लास्ट वर्किंग डेट माना जा रहा था। हालांकि अब जंग के हालात को देखते हुए समर वेकेशन को ही स्थगित किया गया है। अब 2 जून से 28 जून तक समर वेकेशन रहेगा। चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने यह आदेश जारी कर दिया है। इधर, पुलिस विभाग भी अब अलर्ट मोड पर है। पुलिसकर्मियों की सिर्फ अति-आवश्यक परिस्थिति में ही […]

सुबह-सुबह कांपी धरती: भूकंप के झटके से दहशत में आए लोग, घरों से निकले बाहर

  दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा में शनिवार सुबह अचानक धरती कांप उठी। सुबह 8:05 बजे आए भूकंप के झटकों ने लोगों को चौंका दिया। घरों और ऑफिस की दीवारों में कंपन महसूस होने पर कई लोग डर के मारे बाहर निकल आए। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई और इसका एपिसेंटर नोएडा से 72 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। झटकों की गहराई 10 किलोमीटर रही, जिससे कंपन सतह पर हल्के से मध्यम दर्जे का रहा। नोएडा में दूसरी बार महसूस हुए झटके हाल के महीनों में यह नोएडा में दूसरा भूकंप है जिसने लोगों […]

एक सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है – मुख्यमंत्री साय

  ० मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के अधिकारियों की बैठक ली रायपुर।सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विभिन्न जिलों के गांवों का आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविरों का दौर जारी है जहाँ आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत होकर वे समीक्षा बैठक भी ले रहे हैं। आज इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद, गरियाबंद और बलौदा बाज़ार के कलेक्टर-एसपी, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उन के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की इन जिलों में क्रियान्वयन […]