पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम : भारत पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल ‘फतेह-1’, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही किया नष्ट

  नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने बड़ी गलती करते हुए भारत पर फतेह-1 मिसाइल दागी है। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को मिनटों में ही हवा में मार गिराया है। फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और इसे काफी खतरनाक भी माना जाता है। पाकिस्तान ने इस मिसाइल के जरिए भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कहीं एक रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बना रहा था। क्या है फतेह-1 मिसाइल? फतेह-1 एक गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। 140 किलोमीटर की रेंज वाली यह मिसाइल कई तरह के वारहेड ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल […]

भारत-पाक तनाव : ज्यादातर हवाई सेवाएं सामान्य, 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद,हाई सिक्युरिटी अलर्ट

दिल्ली। देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। इस बीच देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंंद कर दिए गए हैं। ये हवाई अड्डे 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ हवाई अड्डों का संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में लगी कुछ पाबंदियों के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। देश में 32 एयरपोर्ट बंद, ऑपरेशन सिंदूर के चलते सख्ती भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने नोटम जारी किया है। इसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 […]

पाकिस्तान अब रिहायशी इलाकों को कर रहा टारगेट : गुरदासपुर में तड़के सुबह जबरदस्त धमाका, घरों से बाहर निकले लोग

गुरदासपुर। भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते विभिन्न स्थानों पर विस्फोटों की खबरों के बीच आज सुबह लगभग 5 बजे गुरदासपुर जिले के काहनुवान ब्लाक के गांव छिछरेवाल में जोरदार विस्फोट हुआ जो आसपास के लगभग 10 किलोमीटर ईलाके में सुनाई दिया। जिससे लोग घरों से बाहर आ गए तथा बाद में खेतों में जाकर देखा तो वहां पर 40 फुट चौडा तथा 15 फुट गहरा गड्ढा बम से बना हुआ था। गांव निवासियों के अनुसार आज प्रात: लगभग 5 बजे 5 बजे उन्होंने लगभग 5 जोरदार विस्फोट सुने और आस-पास के गांवों के लोग तुरंत भयभीत हो गए। ये विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि कई लोगों के घरों की खिड़कियां […]

भारतीय क्रिकेट को लगा एक और बड़ा झटका,विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास…

स्पोर्ट्स न्यूज़। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, कोहली ने अपना इरादा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बता दिया है। हालांकि बोर्ड ने उन्हें अंतिम निर्णय से पहले फिर से सोचने की सलाह दी है। यह ख़बर ऐसे समय आई है जब रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट से विदाई ले चुके हैं, और अब कोहली के फैसले से भारतीय टेस्ट क्रिकेट एक और अनुभवी स्तंभ को खो सकता है। प्रदर्शन में गिरावट बनी वजह? हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कोहली का प्रदर्शन उनके स्तर के मुताबिक […]

भारत – पाक तनाव : पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त; चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना

दिल्ली। जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। इस बीच यह भी बताया गया कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है। पाकिस्तान ने कल रात भारत के 26 शहरों पर हमला किया इससे पहले पाकिस्तान ने कल रात भारत के […]

रात आठ बजे फिर धमाकों के साथ जम्मू में हुआ ब्लैकआउट, ड्रोन से हमला; दो नागरिकों की मौत

  जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में शुक्रवार रात आठ बजे से फिर ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। इसके बाद ही पूरे जम्मू संभाग में ब्लैकआउट हो गया। जम्मू, आरएस पुरा, सांबा और अन्य सीमावर्ती इलाकों से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। भारत के डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर दुश्मन के कई आत्मघाती ड्रोन को नष्ट कर दिया। सांबा में भी ड्रोन देखे जाने के बाद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया। एंटी गन ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जम्मू के सतवारी में रात करीब नौ बजे लगातार पांच से छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। जम्मू एयरपोर्ट के पास भी धमाके हुए हैं। दो नागरिकों […]

फिरोजपुर में हुए 25 धमाके : घर पर गिरा ड्रोन, तीन जख्मी, आर्मी कैंप पर मिसाइल हमले की कोशिश नाकाम

चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। कई हमलों को एंटी डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया गया। फिरोजपुर में ड्रोन से 25 धमाके हुए। फिरोजपुर के खाईफेमिकी में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। परिवार के लोग बाहर होने के कारण बचाव हो गया। हालांकि, तीन लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में तीन मिसाइलें ध्वस्त की गई हैं।   फिरोजपुर के गांव खाई फेमिकी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले से एक घर इसकी चपेट में आया है। घर पर एक साथ दो ड्रोन हमले […]

छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश, छुट्टी सिर्फ ज़रूरी हालात में

  रायपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग विभाग अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों की सिर्फ अति-आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टियां मिलेंगी। ये आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। DGP ने सभी पुलिस इकाई प्रभारियों को आदेश जारी किया है। इसमें अति आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टी देने के अलावा अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी हैं। यानी अफसर सरकारी काम से ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेंगे। आगे आदेश में यह कहा गया है कि, सभी इकाई प्रमुख किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम बल पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध रखे।

पाकिस्तान ने फिर 3 जगहों पर किया ड्रोन अटैक : भारत ने सभी हमले किए नाकाम, एयर डिफेंस यूनिट हाई अलर्ट पर

दिल्ली। पाकिस्तान एक बार फिर सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के ड्रोन जम्मू, सांबा और पठानकोट सेक्टर में देखे गए हैं। इन हमलों के बाद जम्मू और फिरोजपुर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है, और चारों ओर सायरन और धमाकों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं। भारतीय वायुसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस समय भारत की एयर डिफेंस यूनिट हाई अलर्ट पर है। जम्मू एयरपोर्ट पर बजा सायरन जम्मू एयरपोर्ट के सायरन बजने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दुकानें […]

भारत-पाकिस्तान तनाव: नेपाल सीमा पर अलर्ट, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स, यलो अलर्ट का रिहर्सल

पीलीभीत। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत नेपाल सीमा पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। दिन के साथ ही रात में भी प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और एसएसबी के जवान बीहड़ और कच्चे रास्तों पर नजर रख रहे हैं। वहीं यूपी के पीलीभीत में शुक्रवार दोपहर यलो अलर्ट रिहर्सल कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया। डीएम-एसपी ने शहर का भ्रमण किया। बॉर्डर पर निगरानी के लिए फोर्स बढ़ाई गई गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। जनपद की सीमा भी […]