Google Map से फिर हादसा : निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़ी कार, मिट्टी के ढेर से टकरा कर हुई क्षतिग्रस्त

  हाथरस। उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में गूगल मैप की वजह से कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। गूगल मैप लोगों गलत रास्ता दिखा कर भटका देता है। जिसके चसते बीते दिनों कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाया और कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया। जिस वजह से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और कार चालक बुरी तरह चोटिल हो गए। मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार हादसा निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ है। […]

‘रोटी में पहले थूका फिर तंदूर में पकाया…’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवक की घिनौनी हरकत, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

  मेरठ। रोटी बनाने के दौरान थूककर सेके जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें होटल पर मौजूद रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूककर तंदूर में रोटी को सेकता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । युवक के घिनौने काम की हो रही निंदा दरअसल, मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ अड्डा इलाके स्थित एक […]

NIA ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में की छापेमारी, नकदी समेत कई आपत्तिजनक नक्सल सामाग्री बरामद

रायपुर। NIA ने आज झारखंड (Jharkhand) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई इलाकों में छापेमारी की है. NIA (National Investigation Agency) की कार्रवाई नक्सल मामलों से जुड़ी है. छापेमारी के दौरान 1.5 लाख नकदी समेत कई आपत्तिजनक नक्सल (Naxal) सामाग्री बरामद की गई है. झारखंड के गाराडीह में इलाके में 2023 में हुए नक्सल कैडर कृष्णा हांसदा (Krishna Hansda) की गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद और धमतरी जिले के 11 से अधिक संवदेनशील स्थानों पर भी छापेमारी की है. NIA ने शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े एक मामले में झारखंड के गिरिडीह में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों के […]

भिलाई के डॉ परदेशीराम वर्मा 30 दिसम्बर को दुष्यंत आंचलिक भाषा राष्ट्रीय सम्मान से होंगे सम्मानित 

भिलाई। 30 दिसंबर 24 को भोपाल के दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में राष्ट्रीय अलंकरण एवं स्मृति सम्मान का आयोजन 29 से 31 दिसंबर 24 तक होगा। इस तीन दिवसीय समारोह में डॉ. ममता कालिया, डॉ. राधावल्लभ त्रिपाठी एवं डॉ. परदेशीराम वर्मा को राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किया जाएगा। डॉ. परदेशीराम वर्मा को दुष्यंत आंचलिक भाषा राष्ट्रीय सम्मान 24 प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. परदेशीराम वर्मा ने प्रेमचंद की कहानियों का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद किया जिसे  के.के. प्रकाशन नई दिल्ली ने अगासदिया प्रेमचंद पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया। डॉ. परदेशीराम वर्मा लिखित छत्तीसगढ़ी उपन्यास आवा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मं विगत बीस वर्षों से एम. ए. के पाठ्यक्रम […]

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,पंचतत्व में हुए विलीन , देश ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, और अन्य प्रमुख नेता श्मशान घाट पर मौजूद रहे। इससे पहले, डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद, उनका शव कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय, एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) में लाया गया, जहां उनके परिवार के सदस्य, उनकी पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।  

बड़ी खबर : कांग्रेस नेता सुशील ओझा के घर पर भी ED ने दी दबिश,पूर्व सीएम बघेल और लखमा के हैं करीबी

रायपुर । पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर सहित कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है। राजधानी में ईडी की टीम कांग्रेस नेता सुशील ओझा के ठिकानों पर भी पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि सुशील ओझा फिलहाल रायपुर में नहीं हैं, वो 1 जनवरी को रायपुर लौटेंगे। सुशील ओझा पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं।इधर, 12 अफसरों की टीम जिला पंचायत अध्यक्ष हरिश कवासी के घर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिये गये हैं। महिलाओं से भी पूछताछ चल रही […]

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा निगम बोध घाट,दी गई अंतिम विदाई, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार का आयोजन करने का निर्णय लिया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए आर्मी ट्रक में रवाना किया गया है। इस ट्रक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह का परिवार भी मौजूद है। अंतिम संस्कार के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और आर्मी ट्रक के साथ पुलिस और सुरक्षाबल के जवान चल रहे हैं। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने […]

कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय की खाल से भरा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर और दो अन्य हिरासत में

दुर्ग। गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया है. कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से […]

महाकुंभ में 5 जनवरी को होगा नेत्र कुंभ का शुभारंभ, नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 कई मायनों में इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है। मेला प्राधिकरण की ओर से इस बार विभिन्न श्रेणियों में चार अलग-अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी की गई है, जबकि किसी एक आयोजन में एक साथ सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित होने जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब किसी आयोजन में एक साथ पांच लाख लोगों के नेत्र परीक्षण किए जाएंगे और तीन लाख चश्मे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए नागवासुकि के पास सेक्टर 5 में भव्य […]

Big Breaking : पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा के रायपुर स्थित घर पर ईडी ने दी दबिश, बेटे के घर भी पहुंचे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी नेता कवासी लखमा और उससे जुड़े कुछ परिजनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। केंद्रीय जांच ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान भी वहां मौजुद हैं। ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी.