आज का पंचांग 7 जून : आज पंचक द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 17, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 25, जिल्हिजा 10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। बव करण सायं 06 बजकर 04 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला […]



