आज का पंचांग 18 अप्रैल : आज वैशाख पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति चैत्र 28, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 06, शव्वान 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु […]



