आज का राशिफल 3 नवंबर : मेष, तुला और वृश्चिक राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक, अधि योग का मिलेगा फायदा
मेष राशि, आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा मेष राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक, पाएंगे मेहनत से बढ़कर सफलता। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। शाम को मेहमानों के आने से खर्च होगा लेकिन चहल पहल बनी रहेगी। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे। छात्रों को आज परीक्षा में आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज चावल का दान करना चाहिए। वृषभ राशि,आपका मान-सम्मान बढ़ेगा वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आपकी लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। […]



