आज का राशिफल 16 दिसंबर : मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर लाभदायक, मिलेगा आदित्य मंगल योग का लाभ
मेष राशि,आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वस्त्र और आभूषण से संबंधित कारोबार से जुड़े जातकों आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपको आज पड़ोसियों और मित्रो से भी सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। दिन के आरंभ से भी आप सक्रिय नजर आएंगे। लेकिन एहतियात के तौर पर जोखिम लेने से बचें। आज भाग्य आपका […]



