छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का हुआ 5वा त्रैवार्षिक अधिवेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का 5वा त्रैवार्षिक अधिवेशन गरिमापूर्ण माहौल में रायपुर के होटल ग्रैंड इम्पीरिया वीआईपी रोड में संपन्न हुआ जिसके उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड सी एच वेंकटाचलम थे, विशेष अतिथि के रूप में एआईबीओए के छत्तीसगढ़ प्रदेश के चेयरमैन कॉमरेड एस के मुखर्जी (पप्पू दादा) थे एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष कॉमरेड अनिल साखरकर थे। सर्वप्रथम अतिथियों कों मंच पर बैठाया गया एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । दीप प्रज्वलन के पश्चात एआईबीईए के भूतपूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी कॉमरेड परवाना,कॉमरेड प्रभातकार एवं कॉमरेड तारकेश्वर चक्रवर्ती के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । पुष्पांजलि अर्पण के पश्चात अतिथियों के स्वागत की […]

छत्तीसगढ़ “SANKALP” बजट 2026-27: इंद्रावती बैराज से लेकर 250 महतारी सदन तक, बड़े विकास प्रावधान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। ज्ञान और गति के बाद इस बार बजट की थीम “संकल्प” पर आधारित है। संकल्प का मतलब S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक प्रमुख प्रावधान इंद्रावती बैराज: मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से निर्माण, 68 करोड़ की स्वीकृति 250 महतारी सदन: 75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में डॉक्टर भर्ती और रोड कनेक्टिविटी बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा: 10 करोड़ का प्रावधान बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन […]

छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज के प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजने की मांग

रायपुर। सतनामी समाज ने छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा को दो सीटों में से एक सीट से सतनामी समाज के प्रतिनिधि को भेजने की मांग की है। समाज ने इसके लिए बैठक कर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से आग्रह किया है। सतनामी समाज का कहना है कि राज्य सतनामी समाज की आबादी करीब 50 लाख है, उसके मुताबिक़ प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। अभी राज्य में अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा की एक सीट आरक्षित है। सतनामी समाज ने कहा है कि भाजपा ने भूषणलाल जांगड़े को राज्य सभा में भेजा था , उसके बाद समाज का कोई प्रतिनिधि राज्यसभा में नहीं गया है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश […]

छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय: कोई छात्र नहीं होगा फेल , मिलेगा दोबारा मौका

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। इस सत्र से राज्य में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत कराई जा रही हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को राहत देने वाला फैसला स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी छात्र […]

छत्तीसगढ़ के निशानेबाज दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ (CPRA) के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि राज्य के प्रतिभाशाली निशानेबाज श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है, जो मिस्र की राजधानी Cairo में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI) द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार, श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन 10 मीटर एयर राइफल (जूनियर पुरुष) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल श्री दिव्यांशु […]

छत्तीसगढ़ में गर्मी से पहले बिजली सुधार अभियान, मार्च–अप्रैल में फीडर मेंटेनेंस से कटौती

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेशभर के बिजली फीडरों का मेंटेनेंस किया जाएगा, जिसके चलते मार्च और अप्रैल महीने में कई इलाकों में रोजाना चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। प्रदेश में लगभग 5,500 बिजली फीडर हैं। पॉवर कंपनी ने बताया कि यह रखरखाव कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हर दिन 100 से अधिक फीडरों में मेंटेनेंस किया जाएगा, ताकि गर्मी के चरम समय में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे। मेंटेनेंस का काम सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में […]

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने हेतु एमएसएमई संघों की प्रथम इंडस्ट्रियल कमेटी की हुई बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख एमएसएमई संघों की प्रथम इंडस्ट्रियल कमेटी बैठक 27 जनवरी को उद्योग भवन, रायपुर में हुई । बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CSIDC) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की । बैठक में उद्योग विभाग एवं CSIDC के उद्योग संचालक प्रभात मलिक,CSIDC के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार , CSIDC के कार्यकारी निदेशक संतोष भगत , तथा CSIDC मुख्य महाप्रबंधक ओ.पी. बंजारे उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य के 8 प्रमुख एमएसएमई संघों के 11 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास की समीक्षा करना तथा औद्योगिक वृद्धि को और अधिक गति देने के लिए एमएसएमई संघों से रचनात्मक सुझाव […]

छत्तीसगढ़ को मिलेगा फिल्म निर्माण का नया केंद्र, चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रचनात्मक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के ग्राम माना–तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर का विधिवत भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और राज्य को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में देश-दुनिया में विशेष पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रदेश का वर्षों पुराना सपना है, जो अब साकार हो रहा है। फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर से युवाओं, कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध […]

छत्तीसगढ़ में आज से 5 फ़रवरी तक गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट,किसी भी जिले में वाहन खरीदने पर टैक्स लगेगा आधा

  रायपुर .छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक श्रीराम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, सड्डू रायपुर में ऑटो एक्सपो–2026 शुरू हो गया है। ऑटो एक्सपो में विक्रय होने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त 50 प्रतिशत जीवनकाल कर (आरटीओ टैक्स) में छूट प्रदान की जा रही है। ऑटो एक्सपो आज 20 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक चलेगा। यह प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए आमजन को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे अपने […]

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ आठ लाख का इनामी माओवादी तीन साथी ढेर

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ में साल 2026 की पहली नक्सली मुठभेड़ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में देखने को मिली है. जहां शनिवार को सुरक्षाबलों ने मट्टीमरका के जंगलों में कई बड़े नक्सलियों को घेर लिया. सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच लगातार फायरिंग होती रही. इस संयुक्त कार्रवाई को डीआरजी, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की टीम ने अंजाम दिया. वहीं मुठभेड़ में 4 कुख्यात माओवादी मारे गए, जिसमे आठ लाख का इनामी माओवादी दिलीप बेड़जा भी शामिल था। दिलीप नेशनल पार्क एरिया कमेटी का डिविजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) था। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल व .303 राइफल बरामद की है। पिछले वर्ष 2025 में […]