छत्तीसगढ़ में 2000 से ज्यादा पाकिस्तानी: आज भारत छोड़ने आखिरी दिन, भिलाई में मिले 24 संदिग्ध ,सुबह से पुलिस की सर्चिंग जारी
भिलाई। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद मोदी सरकार ने जहां एक ओर तत्काल प्रभाव से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है तो दूसरी ओर अल्पकालिक वैध वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।ऐसे में अब देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की ताबड़तोड़ तलाश की जा रही है। बता करें छत्तीसगढ़ में आकर रह रहे पाकिस्तानियों की तो यहां करीब 2000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक रहे हैं। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि अकेले रायपुर में 1876 पाकिस्तानी रह रहे हैं और कारोबार कर रहे हैं। हालांकि ये भी सिंध प्रांत इलाके से आए हुए हैं। अब […]



