छत्तीसगढ़ को मिली 600 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात,स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले मार्ग बनेंगे फोर लेन

  ० मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात,रायपुर के चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द रायपुर। छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली। बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही केन्द्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ रुपये की मंज़ूरी। इसके ज़रिए छत्तीसगढ़ में कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ़ हुआ है। इसके साथ ही स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले दो लेन मार्ग को चार लेन में अपग्रेड करने की योजना […]

छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, हिलने लगे दरवाजे-खिड़कियां, घरों से बाहर निकले लोग

जशपुर। जशपुर जिले में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। सुबह 7 बजकर 31 मिनट (7:31 AM) पर धरती हिलने का एहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब 4 से 5 सेकंड तक झटके महसूस किए गए, इस दौरान घरों में रखे बर्तन खनकने लगे और दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगीं। अंबिकापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 .1 मांपी गई है. भूकंप का सेंटर जशपुर जिले के बगीचा इलाके बताया जा रहा है. पिछले 3 सालों में कई बार सरगुजा में भूकंप के झटके […]

छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई दोगुनी, रिपोर्ट में कई नई संभावनाएँ आई सामने

० रिपोर्ट के अनुसार, अचनकमार टाइगर रिजर्व में अब पहली बार 15 वर्षों बाद बाघों का लिंग अनुपात संतुलित पाया गया है रायपुर। छत्तीसगढ़ के अचनकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि देखने को मिली है। 2017 में जहां यहां सिर्फ पांच बाघ थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह जानकारी विश्व वन्यजीव कोष (WWF) इंडिया और राज्य वन विभाग द्वारा जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट में दी गई है। यह वृद्धि टाइगर रिजर्व के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि अब यहां प्रजनन योग्य उम्र के बाघों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अचनकमार टाइगर […]

छत्तीसगढ़ में अगले 48 में कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम मंगलवार को हुई बारिश के बाद मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार तड़के जमकर बारिश हुई। बारिश होने के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश […]

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को विशेष प्रोत्साहन, ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा: मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में यूनिट लगाने का आमंत्रण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के विभिन्न स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में उत्पादन यूनिट स्थापित करने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने आज स्थानीय होटल में आयोजित ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में सहभागिता कर उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में इस उद्योग की भरपूर संभावनाओं और इसके लिए विकसित अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की जानकारी दी। यह समिट कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज द्वारा पूर्वी क्षेत्र के सदस्यों के लिए आयोजित की गई थी। समिट में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति […]

छत्तीसगढ़ में कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद में उठा,विपक्षी दलों ने भाजपा पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप

दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो कैथोलिक ननों (Catholic nuns) की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ आरोपों को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन करने का आरोप लगाया है। यह मामला तब सामने आया जब तीन व्यक्तियों, जिनमें दो कैथोलिक ननें और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे, को रेलवे पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इन ननों को कथित रूप से धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया, और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार होने वाली ननें, प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस, जो आगरा से आई थीं, और सुखमण मंडावी, जो नारायणपुर से थीं, को […]

छत्तीसगढ़ में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने किया काम बंद , 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को तहसील से जुड़े कामकाज को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पूरे प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध प्रदर्शनकर रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अवकाश लेते हुए तीन दिनों के विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने 17 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज वे जिला स्तर पर धरना और विरोध प्रदर्शन करेंगे जबकि कल यानि मंगलवार को संभाग और अंतिम दिन यानी 30 जुलाई को वे राजधानी रायपुर में जुटेंगे। तहसीलदारों ने “संसाधन नहीं तो काम नहीं” का नारा देते हुए अपने आंदोलन […]

कम दबाव के कारण 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

रायपुर। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार बारिश जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बस्तर और दुर्ग संभागों के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई, जबकि राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जो कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, वह अगले 12 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। बावजूद इसके, 30 जुलाई तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहने […]

छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, दुर्ग में तीन लोगों और बकरियों का SDRF ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. दुर्ग जिले के ग्राम रामपुर में नाला के किनारे बाढ़ में जीन ग्रामीण और बकरियां फंसे थे. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में ग्राम सुरजीडीह नाला से तीन लोगों और बकरियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. ग्रामीणों ने घटन की जानकारी दुर्ग कंट्रोल रूम में दी थी. इस पर एसडीआरएफ टीम तत्काल बचाव अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला, दो पुरुष समेत तीन बकरियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. सभी को कुम्हारी के आश्रय स्थल पर पहुंचाया गया.  

छत्तीसगढ़ की टीम ने अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जीते 3 पदक

रायपुर। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की टीम ने 3 पदक हासिल किये। विद्युत कर्मियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित दो दिवसीय (22 जुलाई – 23 जुलाई) ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक,टीम इवेंट श्रेणी में कांस्य एवं प्रोग्रेसिव श्रेणी में भी कांस्य पदक हासिल करनें मे सफल हुये। इस तरह तीनों श्रेणियों मे राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर पाॅवर कंपनी अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डाॅ रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारीगण अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस ़के कटियार, […]