छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश की गतिविधि शुरू होने की संभावना है। IMD ने संकेत दिया है कि 13 अगस्त 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के सक्रिय होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कोरिया जिले के सोनहत में 7 सेमी बारिश हुई, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। लोरमी में 5, पेंड्रा में 4, बैकुंठपुर, पिपरिया और राजनांदगांव […]



