छत्तीसगढ़ के इस जिला कलेक्ट्रेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, ईमेल से मिली धमकी

कवर्धा। कवर्धा कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यालय को बम से उड़ाने की ई-मेल से धमकी मिली।कश्मीर से धमकी भरा मेल आने की सूचना मिलते ही मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ-साथ पुलिस टीम पहुंच गई है. डॉग स्क्वाड परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटा है. धमकी-भरे मेल पर कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. इसमें जांच की जा रही है. वहीं एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है. मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है.  

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी,प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में शुरू होगी नगद भुगतान की सुविधा सहित अन्य डिजिटल सेवाएं

० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा शुरू करने का किया था वादा ० कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाता और सरपंचों के बीच हुआ एमओयू रायपुर।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल, पंचायत दिवस से नगद भुगतान सहित अन्य डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतों में “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” के लिए एमओयू किया गया। इन सुविधा केंद्रों में ग्रामीणों को अब बहुत […]

छत्तीसगढ़ में आंधी -तूफान के साथ बारिश का दौर जारी,आज इन 7 जिलों के जारी हुआ यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदले हुए मौसम के चलते तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई है। वाही सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कवर्धा (केसीजी), कोरबा और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव बंगाल की […]

छत्तीसगढ़ में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, 24 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में आज भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिले  सरगुजा जशपुर कोरिया पेंड्रा रोड बिलासपुर रायगढ़ मुंगेली दुर्ग बेमेतरा कबीरधाम इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट वाले जिले – सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदा बाजार, दंतेवाड़ा और सुकमा  इन स्थानों पर भारी बारिश संभावित है। मौसम विभाग के अधिकारी एचपी चंद्रा के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र उड़ीसा और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर स्थित है। इसके साथ एक ऊपरी हवा का […]

छत्तीसगढ़ के बदलते राजनीतिक समीकरण: कही-सुनी – रवि भोई (04 JUNE-23)

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के बदलते राजनीतिक समीकरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की बढ़ती निकटता को छत्तीसगढ़ के बदलते राजनीतिक समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कई कार्यक्रमों में साथ-साथ नजर आए। कहते हैं 20 मई को पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खूब तारीफ़ भी की। इसके अलावा कोरबा और बस्तर के कुछ कार्यक्रमों में भी भूपेश बघेल और चरणदास महंत एक मंच पर नजर आए। 2 जून की रात मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले पर आयोजित दावत में मुख्यमंत्री के […]