-
Vineeta Haldar / 8 months
- 0
- 1 min read
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर जैसे उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे किसानों को राहत तो मिलेगी, लेकिन जलभराव और जनजीवन पर असर की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, झारखंड और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों को बल मिल रहा है। इसके साथ ऊपरी हवा में 5.8 किलोमीटर तक एक चक्रीय चक्रवात भी बना हुआ है जो […]