छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना ,मौसम विभाग ने आज भारी वर्षा का दिया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब तेज हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और तेज वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां छत्तीसगढ़ के शेष भागों में अनुकूल होती जा रही हैं। मानसून की उत्तरी सीमा अब वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबाली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवातीय दबाव मौसम में […]



