छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

० रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र […]

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी पर सियासी घमासान, दो साल में एक दर्जन से ज्यादा OSD और PA हटाए गए

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सब कुछ पारदर्शी है तो बार-बार स्टाफ बदलने की जरूरत क्यों पड़ रही है, जरूर दाल में कुछ काला है। रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रियों (Chattisgarh ministers) के निजी स्टाफ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी सरकार के करीब दो साल के कार्यकाल में अब तक एक दर्जन से अधिक ओएसडी (OSD) और पीए-पीएस (PA-PS) को पद से हटाया जा चुका है। ताजा मामला राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निजी स्टाफ से जुड़ा है, जहां अचानक कार्रवाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्रियों […]

छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, राजधानी में 8 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई इलाकों में कोहरा छाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है । अंबिकापुर समेत कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है। बात करें पेंड्रा की तो पेंड्रा और अमरकंटक इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड […]

छत्तीसगढ़ में जनवरी में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, पेंड्रा और अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री तक पहुंचा

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर के रूप में वापसी होगी. अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ठंड का प्रकोप राज्य के उत्तरी के साथ मध्य हिस्से में होगा. इस दौरान कुछ इलाकों में गहरा धुंध और कोहरा छाने की उम्मीद भी है. पिछले तीन दिन से राज्य में आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव स न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो गई थी. विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट होने और ठंड का दौर शुरू होने की उम्मीद है. मौसम […]

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व सामाजिक विकास को मजबूती प्रदान करने एसईसीएल ने किए ₹11.87 करोड़ के 4 सीएसआर एमओयू

  बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, प्रारंभिक बाल विकास तथा परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग ₹11.87 करोड़ की कुल लागत वाले विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर आज एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मार्गदर्शन में किए गए। स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य क्षेत्र में सीएसआर हस्तक्षेप के तहत, एसईसीएल द्वारा अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर आधारित एयर स्टेरिलाइजेशन तकनीक के माध्यम से प्रमुख शासकीय अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण, इनडोर एयर क्वालिटी एवं रोगी सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण […]

छत्तीसगढ़ की लोक नृत्य एवं लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सफल समापन

  ० छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को समझने और अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रायपुर। छायाचित्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, सांस्कृतिक विविधता एवं परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश देने वाली लोक नृत्य एवं लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का सफल समापन हुआ। समापन अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सराहनीय प्रयास बताया तथा इस प्रकार के आयोजनों के लिए क्लाउड के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध भूमि […]

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : सीएम साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा […]

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण और लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली नई गति : प्रगति प्लेटफार्म बना गेमचेंजर

० दशकों से लंबित परियोजनाएँ अब समयबद्ध रूप से हो रही पूरी : प्रगति प्लेटफ़ॉर्म पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण – मुख्यमंत्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गति नई ऊँचाइयों पर पहुँची है। दशकों से लंबित महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं ऊर्जा परियोजनाएँ अब “प्रगति” प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से समयबद्ध ढंग से पूरी हो रही हैं। यह केंद्र सरकार की परिणामोन्मुख, जवाबदेह तथा निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “प्रगति” प्लेटफ़ॉर्म का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। […]

छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह

० अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून : छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल ० चिकित्सा शिक्षा विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू रायपुर। जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इसी मानवीय […]

छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन,मैनपाट में तापमान पहुंचा 2 डिग्री तक, शीतलहर की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं से उत्तरी और मध्य इलाकों में ठिठुरन बढ़ते जा रही है। सरगुजा और मैनपाट समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे पहुंच चूका हैं। बात करें दुर्ग और रायपुर की तो दुर्ग में तापमान 5.3 डिग्री और रायपुर में 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने […]